Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    JEE Main 2024: जेईई मेन सेशन 2 एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप हुई रिलीज, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

    Updated: Thu, 28 Mar 2024 09:18 AM (IST)

    जेईई मेन अप्रैल सेशन की परीक्षा हर दिन दो पालियों में आयोजित किया जाएगी। पहली पाली सुबह 900 बजे से दोपहर 1200 बजे तक आयोजित की जाएगी जबकि दूसरी शिफ्ट दोपहर 300 बजे से शाम 600 बजे तक देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर कंडक्ट कराई जाएगी। परीक्षा समाप्त होने के बाद उम्मीदवारों के लिए आंसर-की रिलीज की जाएगी।

    Hero Image
    JEE Main 2024: जेईई मेन सेशन 2 एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप हुई रिलीज, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

     एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। जेईई मेन सेशन टू एग्जाम के लिए सिटी इंटीमेशन स्लिप रिलीज कर दी गई है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम मेन दूसरे सेशन के लिए सिटी स्लिप का लिंक आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.ac.in पर एक्टिव किया गया है। इसलिए, जो भी कैंडिडेट्स इस सत्र की परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, वे पोर्टल पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड एंटर करना होगा। इसके बाद ही वे अपने परीक्षा शहर की जानकारी कर पाएंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके डाउनलोड करें एग्जाम सिटी स्लिप 

    JEE Main Exam City Slip 2024: ये डिटेल्स एग्जाम सिटी स्लिप में होगी शामिल 

    जेईई मेन अप्रैल सत्र सिटी इंटीमेशन स्लिप 2024 में परीक्षा शहर, तारीख और समय की जानकारी दी गई है।  उम्मीदवार ध्यान दें कि यह जेईई मेंस एडमिट कार्ड 2024 सत्र 2 नहीं है। यह उम्मीदवारों की सुविधा के लिए उस शहर के आवंटन के लिए केवल एक अग्रिम सूचना है, जहां परीक्षा केंद्र स्थित होगा। जेईई मेन 2024 सत्र 2 हॉल टिकट बाद में जारी किए जाएंगे। इसका लिंक भी पोर्टल पर ही एक्टिव किया जाएगा। बता दें कि जेईई मेन सेशन 2 एग्जाम से पहले फर्स्ट सेशन की परीक्षा आयोजित की गई थी। यह परीक्षा जनवरी में हुई थी। उम्मीदवारों की सहूलियत के लिए नीचे आसान स्टेप्स दिए गए हैं, जिनको फॉलो करके उम्मीदवार परीक्षा शहर सूचना पर्ची को आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।  

    JEE Main 2024 Session 2 Exam City Slip: जेईई मेन सेशन 2 एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप डाउनलोड करने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स

    जेईई मेन सेशन 2 एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले कैंडिडेट्स को आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.ac.in पर जाना होगा। अब जेईई मेन सिटी इंटीमेशन 2024 लिंक होमपेज पर उपलब्ध होगा। लॉगिन पेज स्क्रीन पर दिखाई देगा। अब जेईई मेन आवेदन संख्या और जन्मतिथि/पासवर्ड दर्ज करें। जेईई मेन 2024 सत्र 2 सिटी इंटिमेशन स्लिप स्क्रीन पर दिखाई देगी। अब भविष्य में उपयोग के लिए एक प्रिंटआउट लेकर रख लें। 

    यह भी पढ़ें: UGC NET June 2024: अगले सप्ताह से शुरू हो सकते हैं यूजीसी नेट जून एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन, पढ़ें पूरी डिटेल