Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    JEE Main 2023 Session 2: किस दिन से डाउनलोड कर पाएंगे जेईई मेंस सेशन 2 एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड, जानें

    By Nandini DubeyEdited By: Nandini Dubey
    Updated: Wed, 29 Mar 2023 10:48 AM (IST)

    JEE Main 2023 Session 2 कैंडिडेट्स इस बात का ध्यान रखें कि जेईई मेन परीक्षा सिटी स्लिप एडमिट कार्ड से अलग है। यह केवल उस शहर के बारे में जानकारी देगा जिसमें उम्मीदवारों के परीक्षा केंद्र स्थित होंगे। एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र शिफ्ट सहित अन्य डिटेल्स होगी।

    Hero Image
    JEE Main 2023 Session 2: जेईई मेंस सेशन 2 की एग्जाम सिटी स्लिप किसी भी वक्त रिलीज हो सकती है।

     एजुकेशन डेस्क। JEE Main 2023 Session 2: जेईई मेंस सेशन 2 का आयोजन 06 अप्रैल, 2023 से शुरू होना है। यह सत्र 12 अप्रैल, 2023 तक आयोजित किया जाएगा। परीक्षा शुरू होने में अब ज्यादा समय नहीं बचा है, इसलिए स्टूडेंट्स जानना चाहते हैं कि परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप और प्रवेश पत्र किस दिन से डाउनलोड कर पाएंगे। इस संबंध में फिलहाल तक नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने कोई ऑफिशियल डेट तो रिलीज नहीं की है। हालांकि, आधिकारिक शेड्यूल के अनुसार यह एग्जाम सिटी स्लिप और प्रवेश पत्र दोनों ही मार्च के अंतिम सप्ताह में रिलीज होने हैं। इसलिए उम्मीद जताई जा रही है कि यह किसी भी वक्त अब रिलीज हो सकते हैं। स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट https://jeemain.nta.nic.in पर नजर बनाएं रखें। इससे, जैसे ही प्रवेश पत्र रिलीज होंगे कैंडिडेट्स पोर्टल पर जाकर इसे डाउनलोड कर पाएंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आधिकरिक वेबसाइट पर जाने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर करें क्लिक 

    कैंडिडेट्स इस बात का ध्यान रखें कि जेईई मेन परीक्षा सिटी स्लिप एडमिट कार्ड से अलग है। यह केवल उस शहर के बारे में जानकारी देगा, जिसमें उम्मीदवारों के परीक्षा केंद्र स्थित होंगे। वहीं, एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र, शिफ्ट सहित अन्य डिटेल्स होगी। एडमिट कार्ड एग्जाम सिटी स्लिप के बाद रिलीज होगा, जैसा कि पहले सेशन में हुआ था। जेईई मेंस सेशन 2 के लिए पंजीकरण विंडो 14 मार्च को बंद कर दी गई थी, लेकिन बाद में उम्मीदवारों के अभ्यावेदन के बाद इसे फिर से खोल दिया गया था। वहीं, परीक्षा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की विंडो दोबारा खोली गई थी, उस दौरानज एनटीए ने अपनी अधिसूचना में कहा था कि, “परीक्षा शहर की अग्रिम सूचना, प्रवेश पत्र डाउनलोड करने और परिणाम की घोषणा की तिथियां उपयुक्त समय पर पोर्टल पर प्रदर्शित की जाएंगी। ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर ही विजिट करना होगा। 

    comedy show banner