Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    JEE Main 2023 Result: जल्द होगा घोषित जेईई मेंस सेशन 2 रिजल्ट, जानें डाउनलोड करने का आसान तरीका

    By Nandini DubeyEdited By: Nandini Dubey
    Updated: Sun, 23 Apr 2023 07:44 AM (IST)

    JEE Main 2023 Result एनटीए ने 19 अप्रैल को जेईई मेन्स 2023 अप्रैल सत्र के लिए प्रोविजनल आंसर-की रिलीज की थी। उम्मीदवारों को 21 अप्रैल तक अनंतिम उत्तर कुंजी के लिए आपत्तियां दर्ज कराने का मौका दिया था।

    Hero Image
    JEE Main 2023 Result: ज्वाइंट एंट्रेंस मेंस एग्जामिनेशन रिजल्ट जल्द घोषित होगा।

    JEE Main 2023 Result: ज्वाइंट एंट्रेंस मेंस एग्जामिनेशन (Joint Entrance Examination) रिजल्ट की घोषणा जल्द की जाएगी। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी, एनटीए प्रोविजनल आंसर-की पर आपत्तियों पर विचार करने के बाद जल्द ही नतीजों का एलान कर देगा। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सत्र 2 के लिए जेईई मेंस का परिणाम 2023 24 अप्रैल को घोषित होने की उम्मीद है। हालांकि, इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है लेकिन संभावना जताई जा रही है कि रिजल्ट जल्द जारी कर किया जाएगा। नतीजे जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर इसे चेक कर सकेंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस दिन रिलीज होगी आंसर-की 

    एनटीए ने 19 अप्रैल को जेईई मेन्स 2023 अप्रैल सत्र के लिए प्रोविजनल आंसर-की रिलीज की थी। उम्मीदवारों को 21 अप्रैल तक अनंतिम उत्तर कुंजी के लिए आपत्तियां दर्ज कराने का मौका दिया था। परीक्षा का आयोजन 6, 8, 10, 11, 12, 13 और 15 अप्रैल, 2023 को आयोजित किया गया था।

    How to Check JEE Main 2023 Session 2 Result: जेईई मेंस अप्रैल सेशन रिजल्ट की जांच करने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स

    जेईई मेंस अप्रैल सेशन रिजल्ट की जांच करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट - jeemain.nta.nic.in पर जाना होगा। अब होमपेज पर, 'जेईई मेन्स 2023 सत्र 2 परिणाम' लिंक पर क्लिक करें। आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें। अब जेईई मेन 2023 का परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा। रिजल्ट चेक करें और इसे डाउनलोड करें। इसके बाद उसका प्रिंटआउट लेकर भविष्य के लिए रख लें।

    यह भी पढ़ें: JEE Main 2023: जेईई मेंस फॉर्म करेक्शन विंडो फिर खुली, जानें क्या कर सकते हैं एडिट

    comedy show banner