JEE Main 2023: जेईई मेंस एप्लीकेशन फॉर्म में करेक्शन का आज आखिरी मौका, 24 जनवरी से शुरू होगी परीक्षा
JEE Main 2023 आधिकारिक नोटिस में कहा गया है कि “उम्मीदवारों को 14 जनवरी 2023 तक (रात 1150 बजे तक) सुधार करने की अनुमति है। इसके बाद किसी भी परिस्थिति में एनटीए द्वारा विवरण में कोई भी सुधार पर विचार नहीं किया जाएगा।

एजुकेशन डेस्क। JEE Main 2023: जेईई मेंस एप्लीकेशन फॉर्म में अगर कोई गलती हो गई है तो ऐसे उम्मीदवारों के लिए बेहतर मौका है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम के लिए करेक्शन विंडो ओपन कर दी है। ऐसे अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर एप्लीकेशन फॉर्म में करेक्शन कर सकते हैं। इसके लिए अभ्यर्थियों के पास 14 जनवरी, 2023 की रात रात 11:50 बजे तक का मौका है।बता दें कि जेईई मेंस सेशन का आयोजन जनवरी सत्र 24 से 31 जनवरी तक आयोजित किया जाएगा।
आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर करें क्लिक
इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके पढ़ें पूरा आधिकारिक नोटिफिकेशन
इस संबंध में जारी आधिकारिक नोटिस में कहा गया है कि, “उम्मीदवारों को 14 जनवरी 2023 तक (रात 11:50 बजे तक) सुधार करने की अनुमति है। इसके बाद, किसी भी परिस्थिति में एनटीए द्वारा विवरण में कोई भी सुधार पर विचार नहीं किया जाएगा। वहीं, अतिरिक्त शुल्क (जहां भी लागू हो) का भुगतान संबंधित उम्मीदवार द्वारा या तो क्रेडिट / डेबिट कार्ड / नेट बैंकिंग / यूपीआई के माध्यम से किया जा सकता है।
JEE Main 2023: जेईई मेंस एप्लीकेशन फॉर्म में सुधार करने के लिए इन स्टेप्स को करें फॉलो
जेईई मेन 2023 के आवेदन पत्र में सुधार करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाना होगा। इसके बाद होमपेज पर, “जेईई मेन 2023 एप्लीकेशन फॉर्म सुधार” लिंक पर क्लिक करें और आवश्यक क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके लॉगिन करें। अब निर्देशों को स्वीकार करने के बाद "आगे बढ़ें" पर क्लिक करें। अब अगर आवश्यक हो तो जेईई मेन आवेदन पत्र 2023 में संशोधन करें। अब सुधार करने के बाद, फॉर्म जमा करें। अब जेईई मेन 2023 आवेदन पत्र का प्रिंटआउट लें और इसे भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित रखें।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।