JEE Main 2022 Session 2 Admit card: जानें जेईई मेंस सेशन 2 के लिए कब जारी होंगे एडमिट कार्ड और सिटी स्लिप, यहां करें चेक
JEE Main 2022 Session 2 Admit card जेईई एडमिट कार्ड जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट https//jeemain.nta.nic.in/ से डाउनलोड कर सकेंगे। वहीं छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपने एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट अपने संबंधित परीक्षा केंद्रों पर ले जाएं।

नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। JEE Main 2022 Session 2 Admit card: एनटीए (National Testing Agency, NTA) जल्द ही जेईई मेंस सेशन परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड और एग्जाम सिटी स्लिप जारी करेगा। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी, एनटीए (National Testing Agency, NTA) सेशन 2 के लिए हॉल टिकट और एग्जाम सिटी दोनों ही तीन दिनों में रिलीज हो सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अगर पिछले ट्रेंड को देखें तो जेईई मेन एडमिट कार्ड सत्र 2 परीक्षा शुरू होने से तीन से चार दिन पहले जारी किया जाता रहा है। अब इसके आधार पर, छात्र-छात्राएं आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in या nta.ac.in पर जल्द ही अपनी परीक्षा सिटी स्लिप और जेईई मेन सेशन 2 के एडमिट कार्ड रिलीज होने की उम्मीद कर सकते हैं। हालांकि स्टूडेंट्स ध्यान दें कि एडमिट कार्ड जारी होने से पहले, एनटीए उम्मीदवारों के लिए परीक्षा शहर की स्लिप जारी करेगा। इस स्लिप में परीक्षा केंद्र स्थल, शहर, परीक्षा का समय, रिपोर्टिंग समय, परीक्षा की तारीख आदि से संबंधित जानकारी होगी। इसके आधार पर ही उम्मीदवारों को एग्जाम सेंटर पर पहुंचना होगा।
जेईई मेन सत्र 2 का आयोजन 21 जुलाई, 22, 23, 24, 25, 26, 27, 28, 29 और 30, 2022 को आयोजित की जाएगी। बता दें कि जेईई मेन 2022 सत्र 2 का पंजीकरण 12 जुलाई, 2022 को खत्म हुआ था। वहीं जेईई मेन सेशन 2 की यह परीक्षा दो शिफ्ट में कराई जाएगी। इसके अनुसार, सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक दो पालियों में होगा। वहीं जेईई मेन सेशन 2 के एडमिट कार्ड और परीक्षा सिटी स्लिप के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।
JEE Main 2022 Session 2 Admit card: जेईई मेंस सेशन 2 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए फॉलो करे ये स्टेप्स
जेईई मेंस सेशन 2 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले जेईई मेन की आधिकारिक वेबसाइट - jeemain.nta.nic.in पर जाएं। इसके बाद, एक बार जारी होने के बाद होम वेब पेज पर "जेईई मेन 2022 सत्र 2 के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करें" लिंक पर क्लिक करें। अब बिना किसी गलती के आवेदन संख्या, जन्म तिथि और सिक्योरिटी पिन दर्ज करें। अब जेईई मेन 2022 एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा। इसके बाद, एडमिट कार्ड पर अपना विवरण जांचें। अब डाउनलोड करें और जेईई मेन सेशन 2 के एडमिट कार्ड 2022 का प्रिंट आउट लें।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।