Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    JEE Advanced AAT 2023: आईआईटी गुवाहाटी 24 जून को जारी करेगा एएटी रिजल्ट, jeeadv.ac.in पर ऐसे कर पाएंगे चेक

    By Nandini DubeyEdited By: Nandini Dubey
    Updated: Thu, 22 Jun 2023 05:40 PM (IST)

    JEE Advanced AAT 2023 एएटी परीक्षा 21 जून 2023 को देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। वहीं अब 24 जून 2023 को नतीजों का एलान किया जा रहा है। इसके पहले आईआईटी गुवाहाटी ने हाल ही में जेईई एडवांस परीक्षा के नतीजों का एलान किया था। यह नतीजे भी आधिकािरक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर ही रिलीज किए गए थे।

    Hero Image
    JEE Advanced AAT 2023: आर्किटेक्चर एप्टीट्यूड टेस्ट (AAT 2023) के नतीजे 24 जून को घोषित होंगे।

    एजुकेशन डेस्क। JEE Advanced AAT 2023: आर्किटेक्चर एप्टीट्यूड टेस्ट (AAT 2023) के नतीजे 24 जून, 2023 को घोषित किए जाएंगे। इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्‍नोलॉजी (IIT) गुवाहाटी की ओर से नतीजों का एलान शाम 5 बजे आधिकारिक https://jeeadv.ac.in पर किया जाएगा। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नतीजे जारी होने के बाद पोर्टल पर जरूरी डिटेल्स एंटर करके नतीजों की जांच कर सकते हैं। उम्मीदवारों की सहूलियत के लिए नीचे आसान स्टेप्स भी दिए गए हैं, जिनको फाॅलो करके भी  उम्मीदवार नतीजों की जांच कर सकते हैं।  

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    JEE Advanced AAT 2023: आर्किटेक्चर एप्टीट्यूड टेस्ट रिजल्ट की जांच करने के लिए फाॅलो करें ये स्टेप्स  

    सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक साइट jeeadv.ac.in पर जाना होगा। इसके बाद, होम पेज पर उपलब्ध जेईई एडवांस एएटी 2023 परिणाम लिंक पर क्लिक करें। अब लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें। अब आपका रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा। अब रिजल्ट चेक करें और पेज डाउनलोड करें। अब आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

    एएटी परीक्षा 21 जून 2023 को देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। वहीं, अब 24 जून, 2023 को नतीजों का एलान किया जा रहा है। वहीं इसके पहले, आईआईटी गुवाहाटी ने हाल ही में जेईई एडवांस परीक्षा के नतीजों का एलान किया था। यह नतीजे भी आधिकािरक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर ही रिलीज किए गए थे। वहीं, एएटी परीक्षा के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 18 जून को शुरू हुई थी और 19 जून, 2023 को समाप्त हुई थी।