JEE Advanced 2023 Updates: जानें भारत के टॉप-10 इंजीनियरिंग कॉलेज की लिस्ट, जल्द जारी होगा जेईई एडवांस रिजल्ट
JEE Advanced 2023 Updates जेईई एडवांस 2023 का आयोजन 4 जून को देशभर में निर्धारित परीक्षा सेंटर पर किया गया है जिसके बाद जल्द ही आईआईटी गुवाहाटी द्वारा रिजल्ट घोषित कर दिया जायेगा। रिजल्ट जारी होने से पहले परीक्षार्थियों के लिए आंसर की भी जारी की जाएगी।

JEE Advanced 2023 Updates: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, गुवाहाटी (IIT Guwahat) की ओर से जेईई एडवांस परीक्षा का आयोजन देशभर में निर्धारित परीक्षा सेंटर्स पर 4 जून को किया गया। एग्जाम संपन्न होने के बाद अब जल्द ही आंसर एवं रिजल्ट की घोषणा की जाएगी। रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवारों को प्राप्त रैंक के अनुसार देश के टॉप इंजीनियरिंग कॉलेज में दाखिला मिल पाएगा। सभी स्टूडेंट्स चाहते हैं कि उनको देश के शीर्ष इंजीनियरिंग कॉलेज में प्रवेश मिले और इसके लिए वे दिन-रात मेहनत करते हैं। लेकिन क्या आपको देश के टॉप-10 इंजीनियरिंग कॉलेज के बारे में पता है, अगर नहीं तो आप यहां से शीर्ष 10 इंजीनियरिंग कॉलेज की लिस्ट प्राप्त कर सकते हैं।
JEE Advanced 2023: देश के टॉप-10 इंजीनियरिंग कॉलेज की लिस्ट
जेईई एडवांस परीक्षा में बेहतर रैंक हासिल करके आप इन शीर्ष इंजीनियरिंग कॉलेज में प्रवेश प्राप्त कर सकते हैं। इनमें से ज्यादातर संस्थान आईआईटी हैं।
- भारत के टॉप-10 इंजीनियरिंग कॉलेज
- भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, मद्रास
- भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, दिल्ली
- भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, बॉम्बे
- भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, कानपुर
- भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, रुड़की
- भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, खड़गपुर
- भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, गुवाहाटी
- भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, हैदराबाद
- राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, तिरुचिरापल्ली
- जादवपुर विश्वविद्यालय, कोलकाता
JEE Advanced 2023 Result: कैसे जांच सकेंगे रिजल्ट
जेईई एडवांस रिजल्ट 18 जून 2023 को जारी जा सकता है। रिजल्ट ऑनलाइन माध्यम से आईआईटी गुवाहाटी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किया जायेगा। रिजल्ट प्राप्त करने के लिए आपको आईआईटी गुवाहाटी की ऑफिशियल वेबसाइट पर www.iitg.ac.in पर जाना होगा इसके बाद आपको जेईई एडवांस रिजल्ट से संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा। अब एक नए पेज पर आपको लॉग-इन क्रेडेंशियल दर्ज करके सबमिट करना होगा। इस प्रकार से आपका परिणाम के नए पेज पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे डाउनलोड करके उसका प्रिंटआउट भी निकाल सकते हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।