Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    JagranJosh Education Summit & Awards 2023 - इन कैटेगरी में मिलेगा विजेताओं को अवार्ड

    By Jagran NewsEdited By: Rishi Sonwal
    Updated: Fri, 17 Mar 2023 06:23 PM (IST)

    JagranJosh Education Summit Awards 2023 के साथ यह अवार्ड शो एक बार फिर वापिस आ रहा है। यह अवार्ड 29 मार्च 2023 को दिल्ली के द ललित होटल में आयोजित किया जाएगा। अवार्ड के लिए कैटेगरी और सब-कैटेगरी निर्धारित की गई है आइए उसके बारे में जानते हैं।

    Hero Image
    JagranJosh Education Summit & Awards 2023 दिल्ली के द ललित होटल में 29 मार्च 2023 को आयोजित किया जाएगा।

    शिक्षा एक ऐसा साधन है, जिसका इस्तेमाल समाज को बेहतर बनाने के लिए किया जाता है। समाज में शिक्षा के महत्व को समझते हुए Jagran New Media पिछले दो सीजन से JagranJosh Education Awards का सफलतापूर्वक आयोजन कर रहा है। यह अवार्ड शो उन एजुकेशन लीडर्स, टीचर्स और विद्यार्थियों के लिए है, जिन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में काम करके एक नई दिशा दी है। JagranJosh Education Summit & Awards 2023 के साथ यह अवार्ड शो एक बार फिर वापिस आ रहा है। यह अवार्ड 29 मार्च 2023 को दिल्ली के द ललित होटल में आयोजित किया जाएगा, जहां शिक्षा के क्षेत्र से कई शख्सियतें जुड़ेंगी। समारोह Hikeedu द्वारा पावर्ड है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अवार्ड के लिए कैटेगरी और सब-कैटेगरी निर्धारित की गई है, आइए उसके बारे में जानते हैं।

    A.एजुकेशनल लीडर्स

    1. आउटस्टैंडिंग एजुकेशनल लीडर

    एजुकेशनल लीडर्स में एक सब-कैटेगरी है, जिसका नाम है 'आउटस्टैंडिंग एजुकेशनल लीडर'। ये वह लीडर हैं, जिन्होंने एक अलग सोच के साथ शिक्षा के क्षेत्र में काम किया है और अपनी लीडरशिप स्थापित की है। इन्होंने जो इंडस्ट्री में मानक स्थापित किए हैं या फिर इनके द्वारा किए गए नए इनोवेशन बड़े स्तर पर बदलाव लाने में कामयाब रहे हैं।

    B.एजुकेटर्स

    1. मोस्ट इनोवेटिव टीचिंग मेथड

    टेक्नोलॉजी के साथ पढ़ाने के तरीकों में भी बदलाव आया है। लोग इनोवेटिव तरीके से सीखने वालों को शिक्षा दे रहे हैं। इस सब-कैटेगरी में उस उम्मीदवार को चुना जाएगा, जो एक अलग अंदाज में शिक्षा दे रहे हैं।

    2. मोस्ट इनोवेटिव यूज ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी

    शिक्षा को बढ़ावा देने में आज के विज्ञान और तकनीक का बहुत योगदान है। इसमें उस पहल पर जोर दिया जाएगा, जिसके जरिए रोजमर्रा की समस्या को हल करने के लिए विज्ञान और तकनीक का इस्तेमाल किया गया है।

    3. बेस्ट इनिशिएटिव (फॉर ग्रासरूट सर्विस)

    वह पहल जिसने समाज में आर्थिक रूप से कमजोर या वंचित वर्ग के विद्यार्थियों को फायदा पहुंचाया। यह वे वर्ग है, जिन्हें इस तरह की पहल से मुख्य धारा में लाया जाना चाहिए।

    4. बेस्ट इनिशिएटिव (यूजिंग सोशल मीडिया)

    सोशल मीडिया के इस दौर में अगर किसी के पास अपने क्षेत्र का ज्ञान है, तो वो लोगों तक आसानी से साझा कर सकता है। उसका यह महत्वपूर्ण योगदान उसे बेस्ट इनिशिएटिव (यूजिंग सोशल मीडिया) का विजेता बना सकता है।

    5. बेस्ट इनिशिएटिव (एडुटेनमेंट- मेकिंग लर्निंग फन)

    हर कोई एक ही तरह से शिक्षा ग्रहण नहीं कर सकता है, बच्चे अलग तरीके से बात को समझेंगे, तो वहीं बड़ों की समझ का स्तर अलग होता है। लेकिन जब लर्निंग में फन एलिमेंट होता है, तो शिक्षा रुचिकर हो जाती है। इस सब-कैटेगरी में ऐसी ही पहल को सम्मानित किया जाएगा।

    C. स्टूडेंट्स

    1. मोस्ट इनोवेटिव एजुकेशनल प्रोजेक्ट

    शिक्षा के स्तर पर वह प्रोजेक्ट या पहल, जहां आउट ऑफ दी बॉक्स थिंकिंग दिखती है। जिसको देखकर ऐसा लगता है कि ये नया और इनोवेटिव है।

    2. मोस्ट सोशली-रेलेवेंट इनिशिएटिव

    सामाजिक रूप से वो प्रासंगिक पहल जिसका सीधा संबंध सामाजिक कल्याण से है और जिसने अच्छे परिणाम दिए हैं, उन्हें इस सब-कैटेगरी से सम्मानित किया जाएगा।

    3. मोस्ट क्रिएटिव यूज ऑफ सोशल मीडिया

    लोग सोशल मीडिया का इस्तेमाल बेहतर तरीके से करते हैं। ऐसे ही विद्यार्थी को जिसने सोशल मीडिया का सही रूप में इस्तेमाल करके बेहतर परिणाम दिए हैं, उसे इस सब-कैटेगरी में सम्मानित किया जाएगा।

    4. बेस्ट यूज ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी

    अपने प्रोजेक्ट में साइंस एंड टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके एक नया इनोवेटिव तरीका ईजाद करके डेली लाइफ को बेहतर बनाने की कोशिश की गई।

    5. मोस्ट प्रोमिसिंग टैलेंट

    प्रकाशित कार्य, मूल फोटोग्राफ, पेंटिंग आदि में क्रिएटिव काम करने वाले को इस सब-कैटेगरी में सम्मानित किया जाएगा। यह एक तरह का मोस्ट प्रोमिसिंग टैलेंट है।

    D. स्पेशल अवार्ड

    यह अवार्ड संस्थागत या स्टार्ट-अप ढांचे में उपलब्धियों को मान्यता देंगे और जागरण न्यू मीडिया में संपादकीय रूप से चुने जाएंगे।

    E. जजिस चॉइस अवार्ड

    JagranJosh Education Summit & Awards 2023 में जज चॉइस अवार्ड भी है जो विद्यार्थियों के लिए एक स्पेशल कैटेगरी है। इनमें इवेंट के दौरान जजों के द्वारा विजेताओं को उनकी बुद्धिमत्ता और हाजिर जवाबी के आधार पर चुना जाएगा और उन्हें सम्मानित किया जाएगा।

    JagranJosh Education Summit & Awards 2023 में ऐसी ही शख्सियतों को सम्मानित किया जाएगा। इसलिए आप भी जुड़िए। ज्यादा जानकारी के लिए और खुद को डेलिगेट्स के रूप में रजिस्टर करने के लिए https://education-awards.jagranjosh.com/ पर क्लिक करें।

    comedy show banner
    comedy show banner