Jagranjosh Education Awards 2021: जागरण जोश शिक्षा अवार्ड की हुई घोषणा, देखिए विभिन्न कैटेगिरी में कौन-कौन रहे विजेता
Jagranjosh Education Awards 2021देश भर में पिछले साल आई कोविड-19 संक्रमण महामारी ने अभी तक अपने पांव पसार रखे हैं। इसकी वजह से एक बार स्कूल-कॉलेजों को दोबारा बंद करने की स्थितियां बन गई हैं। वहीं कुछ जगहों में तो बंद करने का ऐलान कर भी दिया गया है।

Jagranjosh Education Awards 2021: देश भर में पिछले साल आई कोविड-19 संक्रमण महामारी ने अभी तक अपने पांव पसार रखे हैं। इसकी वजह से एक बार स्कूल-कॉलेजों को दोबारा बंद करने की स्थितियां बन गई हैं। वहीं कुछ जगहों में तो बंद करने का ऐलान कर भी दिया गया है। ऐसी विषम परिस्थितियों में जिन शिक्षकों और छात्रों ने पढ़ाई को रूकने नहीं दिया, वे निरंतर अपनी धुन में लगे रहे। अब ऐसे ही शिक्षकों और छात्रों को सम्मानित करने के लिए देश की नंबर वन एजुकेशन वेबसाइट जागरण जोश की ओर से एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। एजुकेशन वेबसाइट ने आज यानी 25 मार्च, 2021 को जागरण जोश शिक्षा अवार्ड का आयोजन किया गया। इस प्रोगाम में केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक (Education Minister Ramesh Pokhriyal ‘Nishank) बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। वहीं सुपर 30 के संस्थापक आनंद कुमार भी शामिल हुए। इस दौरान विभिन्न कैटेगिरी में टीचर्स और स्टूडेंट्स को सम्मानित किया गया। जागरण जोश डॉट कॉम कंटेंट हेड परीक्षित भारद्वाज मौजूद रहे। इसके अलावा स्मृति रस्तोगी ने कार्यक्रम का संचालन किया।
स्टूडेंट्स कैटेगिरी
बेस्ट यूज ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी कृतिका सिंह, अर्णव अरोरा, जिज्ञासा गुप्ता, अर्णव अरोरा को सम्मानित किया गया। वहीं नम्या जोशी को मिला मोस्ट क्रिएटिव ऑनलाइन इनिशिएटिव अवार्ड से सम्मानित किया गया।मोस्ट इनोवेटिव एजुकेशन प्रोजेक्ट के लिए शैलेश कुमार, हिमांशु सिंह, प्रणव अरोरा, गौरव कुमार को नॉमिनेट किया गया था। इसके शैलेश कुमार, हिंमाशु सिंह को सम्मानित किया गया। आरुषि अरोरा, शुभम सिंह कोमोस्ट सोशली रिलेवंट को इनिशिएटिव अवॉर्ड से नवाजा गया। इसके अलावाा नम्या जोशी, फलित सजारिया, अनिकेत गुप्ता और सहर तनेजा, अन्न्या कंबोज को स्पेशल अवॉर्ड पाॅप्युलर च्वॉयस कैटेगिरी के लिए नामांकित किया गया था। लेकिन अन्नया और सहर और अनिकेत को सम्मानित किया गया।
जागरण एजुकेशन अवार्ड (शिक्षक कैटेगिरी)
मोस्ट इनोवेटिव यूज ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी अवार्डअनामिका झा, दिनेश कुंवर पटेल, सुमन त्रिपाठी को मोस्ट इनोवेटिव में रहे। लेकिन दिनेश कुंवर पटेल को इस कैटेगिरी में सम्मानित किया गया
मोस्ट इनोवेटिव टीचिंग मैथेड
गीताजंलि गोयल, सुचिता, सुमन त्रिपाठी को कैटेगिरी में रखा गया था। इनमें सुमन त्रिपाठी को पुरस्कृत किया गया।
बेस्ट इनिशिएटिव यूजिग सोशल मीडिया
रवींद्र ठाकुर, अर्थशास्त्र गुरुजी, कौशल सेन, अन्नमा को नॉमिनेट किया गया था लेकिन रवींद्र ठाकुर ने इस कैटेगिरी में सम्मान पाया।
बेस्ट मेंटल हेल्थ अवेयरनेस
बेस्ट मेंटल हेल्थ अवेयरनेस कैटेगिरी में रमिंदर मैक, डॉ जया कुमार, सौरभ नंदा, को नाॅमिनेट किया गया था। लेकिन इस कैटेगिरी में रमिंदर कौर को पुरस्कृत किया गया।
मयांका शर्मा को मिला आउटस्टैंडिंग एजुकेशन लीडर पुरस्कार
आउटस्टैंडिंग एजुकेशन लीडर पुरस्कार में विभिन्न क्षेत्रों के नामों को शामिल किया गया था। इनमें
बलविंदर सिंह,आनंद किशोर,सर्वेश मिश्रा, आनंद किशोर,मयांका था। लेकिन मयांका शर्मा को पुरस्कारदिया गया। मयांका मैनपुरी जिले की रहने वाली हैं।
सुमेधा सोधी को मिला बेस्ट इनेशेटिव मेकिंग लर्निंग फन
बेस्ट इनेशेटिव मेकिंग लर्निंग फन कैटेगिरी मेंसुरेश मोहन जोशी,सुमेधा सोधी और मोनिका केसवानी को नॉमिनेट किया गया था। लेकिन सुमेधा को पुरस्कृत किया गया।
सेलेक्शन कमेटी में शामिल थे ये दिग्गज
बता दें कि जागरण जोश पुरस्कार, 2021 के सेलेक्शन कमेटी में देश के चुनिंदा स्कूलों और आईआईएम, आईआईटी, आईएसबी जैसे उच्च शिक्षा संस्थानों के सुप्रसिद्ध शिक्षा विशेषज्ञ और समाज के प्रख्यात लोग शामिल हुए थे।
बता दें कि इस अवार्ड समारोह के लिए जनवरी में नामांकन प्रक्रिया शुरू की गई थी। वहीं किसी भी श्रेणी में नामांकन के लिए छात्रों और शिक्षकों को कोई शुल्क नहीं देना था।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।