Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    JAC Jharkhand Madarsa Result 2023: घोषित हुए झारखंड बोर्ड मदरसा परीक्षा के नतीजे, ये है चेक करने का आसान तरीका

    By Nandini DubeyEdited By: Nandini Dubey
    Updated: Sat, 12 Aug 2023 09:18 AM (IST)

    JAC Jharkhand Madarsa Result 2023 झारखंड बोर्ड मदरसा परीक्षा परिणाम की जांच करने के लिए परीक्षार्थियों को क्लास अपने रोल कोड और रोल नंबर को एंटर करना होगा। इसके बाद नतीजों की जांच कर सकते हैं। अब चाहें तो स्टूडेंट्स उसका प्रिंटआउट लेकर सेव भी रख सकते हैं। बोर्ड ने मदरसा परीक्षा के साथ-साथ मध्यमा (संस्कृत) 2023 परिणाम भी जारी किए हैं।

    Hero Image
    JAC Jharkhand Madarsa Result 2023: झारखंड बोर्ड ने मदरसा परीक्षाओं के नतीजे जारी कर दिए हैं।

    एजुकेशन डेस्क। JAC Jharkhand Madarsa Result 2023: झारखंड बोर्ड ने मदरसा परीक्षाओं के नतीजे जारी कर दिए हैं। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (Jharkhand Academic Council, JAC)) ने मदरसा 2022 और 2023 परीक्षा परिणाम के साथ-साथ मध्यमा (संस्कृत) 2023 परीक्षा परिणाम आज, 11 अगस्त को घोषित कर दिए हैं। अब ऐसे में, जो उम्मीदवार इन परीक्षाओं के लिए उपस्थित हुए हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com पर परिणाम देख सकते हैं। नतीजों की जांच करने के लिए परीक्षार्थियों को क्लास, अपने रोल कोड और रोल नंबर को एंटर करना होगा। इसके बाद नतीजों की जांच कर सकते हैं। स्टूडेंट्स की सहूलियत के लिए नीचे आसान स्टेप्स दोनों परीक्षाओं परिणाम के लिए दिए गए हैं, जिनको फाॅलो करके छात्र-छात्राएं चेक कर सकते हैं।  

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    झारखंड बोर्ड मदरसा परीक्षा परिणाम की जांच करने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर करें क्लिक 

    झारखंड बोर्ड मध्यमा (संस्कृत) 2023 परीक्षा परिणाम की जांच करने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर करें क्लिक 

    JAC Madrasa Result 2023: झारखंड बोर्ड मदरसा परीक्षा परिणाम ऐसे करें चेक

    सबसे पहले झारखंड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com पर जाएं। इसके बाद, होमपेज पर, उस लिंक पर क्लिक करें, जिसमें लिखा है, “मदरसा परीक्षा के परिणाम – 2023। अब स्क्रीन पर एक लॉगिन पेज दिखाई देगा। इसके बाद, नतीजे देखने के लिए अपना रोल कोड और रोल नंबर दर्ज करें। अब लॉग इन करने के बाद परिणाम स्क्रीन पर खुल जाएगा। अब इसे पढ़ें और इसे डाउनलोड करें। इसके बाद, भविष्य के संदर्भ के लिए इसका प्रिंटआउट ले लें

    JAC Madrasa Result 2023: झारखंड बोर्ड मध्यमा (संस्कृत) परीक्षा परिणाम चेक करने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स

    झारखंड बोर्ड मध्यमा (संस्कृत) परीक्षा परिणाम चेक करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट https://www.jacresults.com/ पर जाना होगा। अब होमपेज पर मध्यमा (संस्कृत) परीक्षा परिणाम पर क्लिक करें। इसके बाद, स्क्रीन पर एक नया पेज प्रदर्शित होगा। अब अपना रोल कोड और रोल नंबर दर्ज करें। अब आपके परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होंगे। अब डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट ले लें

    comedy show banner
    comedy show banner