Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    JAC intermediate admit card 2022: झारखंड इंटरमीडिएट एडमिट कार्ड रिलीज, 24 मार्च से शुरू होंगे एग्जाम

    By Nandini DubeyEdited By:
    Updated: Tue, 01 Mar 2022 02:28 PM (IST)

    JAC intermediate admit card 2022 बोर्ड ने कक्षा 12 के छात्रों के लिए झारखंड परीक्षा तिथि जारी की है। कक्षा 12 के लिए जेएसी बोर्ड परीक्षा 24 मार्च से 25 अप्रैल2022 तक ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी।

    Hero Image
    JAC intermediate admit card 2022: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (Jharkhand Academic Council)

    नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। JAC intermediate admit card 2022: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (Jharkhand Academic Council) ने 12वीं कक्षा की परीक्षा का एडमिट कार्ड रिलीज कर दिया है। काउंसिल ने आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in पर हॉल टिकट रिलीज कर दिया गया है। ऐसे में स्कूल को सलाह दी जाती है कि जेएसी एडमिट कार्ड 2022 को लॉगइन आईडी और पासवर्ड डालकर डाउनलोड कर प्रवेश पत्र को डाउनलोड कर सकते हैं। इसके बाद, वे 12 वीं कक्षा के विज्ञान, वाणिज्य और कला स्ट्रीम के लिए जेएसी बोर्ड के एडमिट कार्ड 2022 वितरण करेंगे। इसके अलावा, स्कूलों की सहूलियत के लिए नीचे आसान स्टेप्स दिए गए हैं, जिनको फॉलो करके कार्ड को डाउनलोड किया जा सकता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    JAC 12th admit card 2022: 12वीं कक्षा का एडमिट कार्ड ऐसे करें डाउनलोड

    12वीं कक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर jac.jharkhand.gov.in जाएं। इसके बाद, होमपेज पर 'इंटरमीडिएट एडमिट कार्ड 2022' लिंक पर क्लिक करें। स्कूल लॉगिन पर क्लिक करें। लॉगिन आईडी और पासवर्ड दर्ज करें। इसके बाद, सबमिट बटन पर क्लिक करें। झारखंड बोर्ड कक्षा 12वीं के एडमिट कार्ड 2022 स्क्रीन पर प्रदर्शित होंगे। इसके बाद, भविष्य के संदर्भ के लिए JAC 12वीं के एडमिट कार्ड 2022 को सेव और डाउनलोड करें। इसके बाद उसका प्रिंटआउट लेकर सेव करके रख सकते हैं।

    बोर्ड ने कक्षा 12 के छात्रों के लिए झारखंड परीक्षा तिथि जारी की है। कक्षा 12 के लिए जेएसी बोर्ड परीक्षा 24 मार्च से 25 अप्रैल, 2022 तक ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। वहीं इस साल करीब 8 लाख छात्र जेएसी 12वीं की बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे। वहीं परीक्षा से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए स्टूडेंट्स को ऑफिशियल वेबसाइट पर शामिल होना होगा। झारखंड के अलावा देश के कई अन्य राज्यों ने 10वीं, 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं का ऐलान कर दिया है। इन राज्यों की परीक्षाएं भी मार्च-अप्रैल के महीने में होनी है। 

    comedy show banner
    comedy show banner