Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    JAC Class 8 Result 2023 OUT: झारखंड बोर्ड 8वीं कक्षा का रिजल्ट हुआ घोषित, 94.94 स्टूडेंट्स ने प्राप्त की सफलता

    By Amit YadavEdited By: Amit Yadav
    Updated: Sun, 04 Jun 2023 09:55 AM (IST)

    JAC Class 8 Result 2023 झारखंड बोर्ड की ओर से कक्षा 8 वीं का रिजल्ट ऑनलाइन माध्यम से जारी कर दिया गया है। स्कूल प्रधानाचार्य JAC की ऑफिशियल वेबसाइट पर लॉग-इन क्रेडेंशियल दर्ज करके रिजल्ट प्राप्त कर सकते हैं। इस वर्ष 94.94 स्टूडेंट्स ने 8th में सफलता प्राप्त की है।

    Hero Image
    JAC Class 8 Result 2023 OUT: झारखंड बोर्ड 8वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट हुआ घोषित।

    JAC Class 8 Result 2023 OUT: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) की ओर से झारखंड बोर्ड 8वीं परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। रिजल्ट कल यानी 3 जून को बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट jacresults.com पर उपलब्ध है। JAC 8th रिजल्ट 2023 स्कूल प्रिंसिपल लॉग-इन क्रेडेंशियल दर्ज करके प्राप्त कर सकते हैं। लॉग-इन करने के लिए स्कूल प्रधानचार्य को यूजर नेम और पासवर्ड दर्ज करके साइन इन करना होगा। इस वर्ष क्लास 8वीं की बोर्ड परीक्षा का आयोजन 13 अप्रैल को दो शिफ्ट में किया गया था जिसमें करीब 5.5 लाख छात्र-छात्राओं ने भाग लिया था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    झारखंड बोर्ड 8th रिजल्ट 2023 डायरेक्ट लिंक

    JAC Class 8 Result 2023: इन स्टेप्स से चेक करें रिजल्ट

    झारखंड बोर्ड 8वीं रिजल्ट केवल स्कूल के प्रिंसिपल प्राप्त कर सकते हैं। स्कूल के प्रिंसिपल को अपने छात्रों का रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट jacresults.com या jac.jharkhand.gov.in पर जाना होगा। इसके बाद आपको Results of Class VIII Examination - 2023 का लिंक दिखाई देगा जिस पर आपको क्लिक करना है। लिंक पर क्लिक करने से एक नया पेज ओपन होगा जिसमें प्रधानचार्य को यूजर नेम और पासवर्ड भरकर साइन इन करना होगा। इसके बाद रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से स्कूल की ओर से रिजल्ट का प्रिंट निकाल कर बच्चों को कॉपी वितरित कर दी जाएगी।

    Jharkhand Board 8th Result 2023: कैसा रहा रिजल्ट

    झारखंड बोर्ड 8वीं की परीक्षाओं में इस वर्ष 5,43,164 स्टूडेंट्स ने भाग लिया था, जिसमें से 5,15,688 छात्र-छात्राओं ने सफलता प्राप्त की है। इस वर्ष 8वीं का पास पर्सेंटेज 94.94 फीसदी दर्ज किया गया है। 26,298 स्टूडेंट्स 8वीं की बोर्ड परीक्षा में फेल हो गए हैं। फेल हुए स्टूडेंट्स को बोर्ड की ओर से मौका और दिया जायेगा। बोर्ड की ओर से ऐसे सभी छात्र-छात्राओं के लिए परीक्षा विशेष परीक्षा का आयोजन किया जायेगा।