Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ISRO YUVIKA Result 2020: इसरो यंग साइंटिस्ट प्रोग्राम (YUVIKA) 2020 का परिणाम जारी, यहां देखें चयनित उम्मीदवारों की सूची

    By Rishi SonwalEdited By:
    Updated: Wed, 11 Mar 2020 10:44 AM (IST)

    ISRO YUVIKA Result 2020 उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट isri.gov.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं। ...और पढ़ें

    Hero Image
    ISRO YUVIKA Result 2020: इसरो यंग साइंटिस्ट प्रोग्राम (YUVIKA) 2020 का परिणाम जारी, यहां देखें चयनित उम्मीदवारों की सूची

    नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। ISRO YUVIKA Result 2020: इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजशन (ISRO) युविका (YUVIKA) 2020 प्रोग्राम के लिए जिन उम्मीदवारों ने अप्लाई किया है उनके लिए अच्छी खबर है।  इसरो (ISRO) ने यंग साइंटिस्ट प्रोग्राम (YUVIKA) 2020 के प्रोविजिनल लिस्ट को जारी कर दिया है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट isri.gov.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वहीं, उम्मीदवारों को ध्यान रखना होगा कि फिलहाल चयनित उम्मीदवारों का प्रोविजिनल लिस्ट जारी किया गया है। बता दें कि चयनित 113 उम्मीदवारों के डाॅक्यूमेंट की जांच के बाद ही फाइनल लिस्ट जारी की जाएगी। वहीं, चयनित उम्मीदवारों को अपने 8वीं कक्षा की मार्कशीट व अन्य सर्टिफिकेट की पीडीएफ काॅपी इसरो के ऑफिशियल पोर्टल पर 16 मार्च 2020 से अपलोड करनी होगी।

    अनंतिम रूप से चयनित उम्मीदवार इसरो के युविका पोर्टल isro.gov.in पर लाॅगइन करके अपने सर्टिफिकेट अपलोड कर सकते हैं। वेबसाइट पर 16 मार्च 2020, शाम 5 बजे के बाद लिंक उपलब्ध करा दिया जाएगा। सर्टिफिकेट अपलोड करने की अंतिम तिथि 26 मार्च 2020 को शाम 6 बजे तक निर्धारित है।

    इसरो यंग साइंटिस्ट रिजल्ट 2020 - चयनित उम्मीदवारों की सूची

    इसरो यंग साइंटिस्ट 2020 नोटिफिकेशन

    ऑफिशियल वेबसाइट लिंक