विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 09, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Indian Railway Recruitment 2019: 10वीं पास के लिए सुनहरा मौका, पढ़ें भर्ती की पूरी जानकारी

By Neel RajputEdited By:
Published: Wed, 09 Oct 2019 09:22 AM (IST)Updated: Wed, 09 Oct 2019 04:25 PM (IST)

Indian Railway Recruitment 2019 रेलवे की तरफ से इस सिलसिले में एक नोटिफिकेशन जारी किया गया है जिसके मुताबिक 04 ...और पढ़ें

Indian Railway Recruitment 2019: 10वीं पास के लिए सुनहरा मौका, पढ़ें भर्ती की पूरी जानकारी
Indian Railway Recruitment 2019: 10वीं पास के लिए सुनहरा मौका, पढ़ें भर्ती की पूरी जानकारी

नई दिल्ली, जेएनएन। Indian Railway Recruitment 2019: पश्चिम मध्य रेलवे ने अप्रेंटिस के पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। रेलवे की तरफ से इस सिलसिले में एक नोटिफिकेशन जारी किया गया है जिसके मुताबिक 04 अक्टूबर से अप्रेंटिस पदों पर आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और आवेदन करने की अंतिम तिथि 05 नवंबर, 2019 है। कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट mponline.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवार का दसवीं पास होना जरूरी है साथ ही संबंधित ट्रेड में आईटीआई का प्रमाण पत्र होना भी जरूरी है।

ये तारीखें रखें याद (Important Dates)-

ऑनलाइन आवेदन करने की पहली तारीख- 04 अक्टूबर, 2019

ऑनलाइन आवेदन करने की आखिरी तारीख- 05 नवंबर, 2019

यह भी पढ़ें- UGC NET और CSIR NET के लिए आवेदन का अंतिम दिन, जल्द करें अप्लाई

पदों का विवरण (Vacancy details)-सीओपीए (COPA)- 03 पद

पिंटर (Pinter)- 11 पद

वेल्डर (Welder)- 66 पद

मशीनिस्ट (Machinist)- 10 पद

फिटर (Fitter)- 70 पद

कुल- 160 पद

शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)-

  • सीओपीए- कम से कम 50 फीसद अंकों के साथ 10वीं या इसके समकक्ष (10+2 सिस्टम में) और कोपा ट्रेड में ITI
  • मशीनिस्ट- कम से कम 50 फीसद अंकों के साथ 10वीं या समकक्ष (10+2 सिस्टम में) और मैकेनिस्ट ट्रेड में ITI
  • पिंटर- कम से कम 50 फीसद अंकों के साथ 10वीं या इसके समकक्ष (10+2 सिस्टम में) और पिंटर ट्रेड में ITI
  • वेल्डर (जीएएस और इलेक्ट्रिक)- कम से कम 50 फीसद अंकों के साथ दसवीं या (10+2 समकक्ष में) और वेल्डर ट्रेड में ITI
  • फिटर- कम से कम 50 फीसद अंकों के साथ दसवीं या (10+2 समकक्ष में) और पिंटर ट्रेड में ITI

आयु सीमा (Age Limit)-

इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की आयु 15 साल से 24 साल के बीच होनी चाहिए।

ऐसे होगा चयन (Selection Procedure)-

उम्मीदवारों द्वारा दसवीं में प्राप्त अंकों का परसेंटेज और आयु का औसत लेकर मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी जिसमें सेलेक्टेड कैंडिडेट्स के नाम शामिल होंगे।

ऐसे करें आवेदन- IBPS Clerk recruitment: आवेदन के लिए सिर्फ कुछ घंटे बाकी, 12075 पदों पर हो रही है भर्ती

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।