विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 09, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IBPS Clerk recruitment 2019: आवेदन के लिए सिर्फ कुछ घंटे बाकी, 12075 पदों पर हो रही है भर्ती

By Neel RajputEdited By:
Published: Wed, 09 Oct 2019 10:30 AM (IST)Updated: Wed, 09 Oct 2019 04:16 PM (IST)

IBPS Clerk Recruitment अब आवेदन के लिए बस कुछ ही घंटे बचे हैं इच्छुक उम्मीदवार तुरंत ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर दें।

IBPS Clerk recruitment 2019: आवेदन के लिए सिर्फ कुछ घंटे बाकी, 12075 पदों पर हो रही है भर्ती
IBPS Clerk recruitment 2019: आवेदन के लिए सिर्फ कुछ घंटे बाकी, 12075 पदों पर हो रही है भर्ती

नई दिल्ली, जेएनएन। बैंक में नौकरी करने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों के लिए आइबीपीएस बंपर भर्तियां लेकर आया है। इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन (IBPS) ने 12,000 से भी ज्यादा पदों पर आवेदन मांगे हैं। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है वे जल्द से जल्द आवेदन प्रक्रिया पूरी कर दें क्योंकि 09 अक्टूबर यानी आज आवेदन का अंतिम दिन है। अब आवेदन के लिए बस कुछ ही घंटे बचे हैं, इच्छुक उम्मीदवार तुरंत ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर दें। बता दें कि इन पदों पर आवेदन प्रक्रिया 17 सितंबर, 2019 से शुरू हो गई थीं।

इन पदों पर उम्मीदवारों को प्री और मेंस परीक्षा के आधार पर सेलेक्ट किया जाएगा। जो उम्मीदवार प्री परीक्षा पास करने में सफल होंगे उनको ही मेंस के लिए बुलाया जाएगा, इसके बाद ही उम्मीदवार का चयन होगा। 

IBPS Clerk Recruitment 2019: ऐसे करें आवेदन-

इन पदों पर आवेदन के लिए बस कुछ ही घंटे बचे हैं। ऐसे में जो उम्मीदवार अभी तक आवेदन नहीं कर पाएं हैं वो नीचे दिए गए स्टेप्स की मदद से आसानी से आवेदन कर दें। 

  • सबसे पहले आइबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • अब यहां मौजूद क्लर्क भर्ती के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवार को रजिस्ट्रेशन करना होगा। 
  • यहां अपनी सभी जानकारियां भरकर सब्मिट बटन पर क्लिक कर प्रक्रिया पूरी करें।
  • अब अपने रजिस्ट्रेशन का प्रिंट ले लें या इसको डाउनलोड कर लें।

जरूरी तारीखें (Important Dates)-

  • रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया में शामिल होने की पहली तारीख- 17 सितंबर, 2019
  • रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया में शामिल होने की आखिरी तारीख- 09 अक्टूबर, 2019
  • ऑनलाइन आवेदन को प्रिंट करने की अंतिम तिथि- 24 अक्टूबर, 2019
  • ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करने की तारीख- 17 सितंबर, 2019 से 09 अक्टूबर, 2019
  • प्री ट्रेनिंग परीक्षा ई-कॉल लेटर डाउनलोड करने की तिथि- नवंबर, 2019
  • प्री ट्रेनिंग परीक्षा की तारीख- 25 नवंबर, 2019 से 30 नवंबर, 2019
  • प्री परीक्षा के लिए कॉल लेटर डाउनलोड करने का दिन- नवंबर, 2019
  • IBPS प्री एग्जाम की डेट- 7, 8, 14 और 21 दिसंबर, 2019
  • IBPS प्री एग्जाम के परिणाम जारी होने की डेट- दिसंबर 2019 या जनवरी 2020
  • IBPS मुख्य परीक्षा के प्रवेश पत्र डाउनलोड करने की तिथि- जनवरी 2020
  • IBPS मुख्य परीक्षा की तिथि- 19 जनवरी, 2020
  • प्रोविजनल अलॉटमेंट की डेट- अप्रैल, 2020

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।