विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 09, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UGC NET और CSIR NET के लिए आवेदन का अंतिम दिन, जल्द करें अप्लाई

By Neel RajputEdited By:
Published: Wed, 09 Oct 2019 12:38 PM (IST)Updated: Wed, 09 Oct 2019 04:17 PM (IST)

यूजीसी नेट के लिए आवेदन के लिए आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। वहीं रजिस्ट्रेशन फीस भरने के ...और पढ़ें

UGC NET और CSIR NET के लिए आवेदन का अंतिम दिन, जल्द करें अप्लाई
UGC NET और CSIR NET के लिए आवेदन का अंतिम दिन, जल्द करें अप्लाई

नई दिल्ली, जेएनएन। नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट (National Eligibility Test- NET) के लिए तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए एक जरूरी सूचना है। UGC NET और CSIR NET के लिए रजिस्ट्रेशन करने का 09 अक्टूबर, 2019 यानी आज अंतिम दिन है। जो उम्मीदवार अभी तक आवेदन नहीं कर सके हैं उनके पास बस आज का ही दिन है। यूजीसी नेट के लिए आवेदन के लिए आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। वहीं रजिस्ट्रेशन फीस भरने के लिए 10 अक्टूबर, 2019 तक का समय है।

बता दें कि परीक्षा का आयोजन दिसंबर महीने में किया जाएगा। 81 विषयों के लिए परीक्षा 02 से 06 तारीख के बीच आयोजित की जाएगी, जिसके लिए एडमिट कार्ड 09 नवंबर को जारी कर दिए जाएंगे। वहीं नेट दिसंबर परीक्षा (NET December Exam) के रिजल्ट की घोषणा 31 दिसंबर को कर दी जाएगी।

UGC NET 2019: ऐसे करें रजिस्ट्रेशन-

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ntanet.nic.in पर विजिट करें।
  • अब यहां मौजूद रजिस्ट्रेशन के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब यहां मांगी गई सभी जानकारियों को भरकर सब्मिट कर दें।
  • अब रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करें।
  • अब रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी होने के बाद आवेदन का प्रिंट ले लें।

CSIR NET 2019: ऐसे करें आवेदन-

इसके अलावा CSIR NET परीक्षा के लिए आवेदन का भी आज अंतिम दिन है। जो अभी तक रजिस्ट्रेशन नहीं कर सकें हैं वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवार csirnet.nta.nic.in पर जाकर जल्द से जल्द आवेदन कर दें क्योंकि आवेदन के लिए बस कुछ ही घंटे बाकी बचे हैं।

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.nic.in पर विजिट करें।
  • अह वेबसाइट पर मौजूद फिल ऑनलाइ एप्लीकेशन फॉर्म के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब यहां मांगी गई सभी जानकारियां सब्मिट कर दें।
  • अब एप्लीकेशन फीस जमा करें।
  • रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी होने के बाद इसका प्रिंट जरूर ले लें।

बता दें कि यूजीसी नेट की तरह सीएसआईआर नेट की परीक्षा का आयोजन भी साल में दो बार किया जाता है।

 यह भी पढ़ें- UPTET 2019: इस साल अधिक देना होगा परीक्षा शुल्क, जल्द जारी होगा नोटिफिकेशन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।