विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 09, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UPTET 2019: इस साल अधिक देना होगा परीक्षा शुल्क, जल्द जारी होगा नोटिफिकेशन

By Neel RajputEdited By:
Published: Wed, 09 Oct 2019 09:49 AM (IST)Updated: Wed, 09 Oct 2019 04:17 PM (IST)

नोटिफिकेशन विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किया जाएगा तो अभ्यर्थी यहां पर नोटिफिकेशन चेक कर सकेंगे। विभाग की आधिकारिक वेबसाइट upbasiceduboard.gov.in है।

UPTET 2019: इस साल अधिक देना होगा परीक्षा शुल्क, जल्द जारी होगा नोटिफिकेशन
UPTET 2019: इस साल अधिक देना होगा परीक्षा शुल्क, जल्द जारी होगा नोटिफिकेशन

लखनऊ, जेएनएन। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (Uttar Pradesh Teachers Eligibility Test- UPTET) का नोटिफिकेशन 09 अक्टूबर, 2019 को यानी आज जारी किया जा सकता है। नोटिफिकेशन विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किया जाएगा, तो अभ्यर्थी यहां पर नोटिफिकेशन चेक कर सकेंगे। विभाग की आधिकारिक वेबसाइट upbasiceduboard.gov.in है। यहां आपको यह भी बता दें कि इस बार 100 रुपये अधिक फीस देनी होगी। इस बार सामान्य और ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों को 600 रुपये जबकि एससी-एसटी वर्ग को 500 रुपये का भुगतान करना होगा।

गौरतलब है कि पिछले तीन साल से यूपीटीईटी परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन अक्टूबर महीने में जारी किया जा रहा है जबकि परीक्षा का आयोजन दिसंबर महीने में किया जाता है। पिछले साल 2018 में परीक्षा नवंबर महीने में आयोजित की गई थी जबकि नोटिफिकेशन अक्टूबर में ही जारी किया गया था। वहीं अगर परीक्षा शुल्क की बात करें तो पिछले साल सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपये जमा करने थे जबिक एससी-एसटी को 400 रुपये भुगतान करना था। वहीं इस साल यह शुल्क 100 रुपये बढ़ाकर सामान्य और ओबीसी के लिए 600 रुपये और एससी-एसटी वर्ग के लिए 500 रुपये कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें- IBPS Clerk recruitment 2019: आवेदन के लिए सिर्फ कुछ घंटे बाकी, 12075 पदों पर हो रही है भर्ती

UPTET Exam 2019: ऐसे करें आवेदन-

  • सबसे पहले विभाग की आधिकारिक वेबसाइट (Official Website) पर जाएं।
  • अब UP TET एप्लीकेशन (Application) के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब UP TET एग्जाम का फॉर्म फिल करें।
  • अब एप्लीकेशन फॉर्म भरने के बाद इसका एक प्रिंट जरूर ले लें, क्योंकि भविष्य में इसकी जरूरत पड़ सकती है।

यह भी पढ़ें- IBPS Clerk recruitment: आवेदन के लिए सिर्फ कुछ घंटे बाकी, 12075 पदों पर हो रही है भर्ती

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।