Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Indian Navy Result 2019: AA, SSR और MR के परिणाम घोषित, यहां देखें

    By Nitin AroraEdited By:
    Updated: Wed, 13 Mar 2019 11:19 AM (IST)

    उम्मीदवारों भारतीय नौसेना परिणाम 2019 की आधिकारिक वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर जा कर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

    Indian Navy Result 2019: AA, SSR और MR के परिणाम घोषित, यहां देखें

    नई दिल्ली, जेएनएन। इंडियन नेवी (Indian Navy) ने सीनियर सेकेंडरी रिक्रूट (SSR), आर्टिफिशर अपरेंटिस (AA) और MR के लिए हुई कॉमन परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने इंडियन नेवी एए और एसएसआर भर्ती परीक्षा में एग्जाम दिए थे वे भारतीय नौसेना परिणाम 2019 की आधिकारिक वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर जा कर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इंडियन नेवी ने एसएसआर और एए परीक्षा 26 फरवरी से 28 फरवरी 2019 तक आयोजित कराई थी। इस परीक्षा में जो उम्मीदवार सफल रहे है उन्हें अक्टूबर बैच 2019 में प्रवेश मिलेगा। अक्टूबर 2019 के मैट्रिक भर्ती के लिए भारतीय नौसेना के परिणाम अगले साल 15 मार्च को घोषित किए जाएंगे।

    ऐसे करें Indian Navy Result 2019 चेक
    1.इंडियन नेवी एए एसएसआर रिजल्ट 2019 (Indian Navy AA SSR Results 2019) चेक करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले इंडियन नेवी की ऑफिशियल वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर जाएं।
    2. इसके बाद इंडियन नेवी एए एसएसआर रिजल्ट 2019 (Indian Navy AA SSR Results 2019) चेक करने के लिए होम पेज पर AA Result और SSR Result लिंक होगा उस पर क्लिक करें।
    3. अपने रजिस्ट्रेशन नंबर के साथ लॉग-इन करें
    4. आपका भारतीय नौसेना AA परिणाम 2019 स्क्रीन पर दिखाई देगा।
    5. इसे डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए इसका प्रिंट-आउट ले लें।