Indian Navy INCET Admit Card 2025: इंडियन नेवी सिविलियन एंट्रेंस टेस्ट एडमिट कार्ड जारी, यहां दिए Link से करें डाउनलोड
इंडियन नेवी की ओर से इंडियन नेवल सिविलियन एंट्रेंस टेस्ट (INCET-01/2025) के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। आवेदनकर्ता अपना प्रवेश पत्र तुरंत ही ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर या इस पेज पर दिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके डाउनलोड कर सकते हैं। सीबीटी एग्जाम का आयोजन 27 नवंबर से 29 नवंबर 2024 को करवाया जायेगा।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। इंडियन नेवी की ओर से नेवल सिविलियन एंट्रेंस टेस्ट (INCET-01/2025) एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवा दिए गए हैं। जिन भी उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया वे तुरंत ही ऑफिशियल वेबसाइट पर incet.cbt-exam.in पर जाकर या इस पेज पर दिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके डाउनलोड कर सकते हैं। सभी अभ्यर्थी प्रवेश पत्र ऑनलाइन ही डाउनलोड कर लें, किसी भी आवेदनकर्ता को डाक या अन्य किसी माध्यम से एडमिट कार्ड नहीं भेजे जायेंगे।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की स्टेप्स
- इंडियन नेवी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट incet.cbt-exam.in पर विजिट करें।
- वेबसाइट के होम पेज पर INCET-01/2025 एडमिट कार्ड से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपको अगले पेज पर रजिस्टर्ड ईमेल/ मोबाइल नंबर, पासवर्ड एवं दिया गया कैप्चा कोड भरकर Login बटन पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपका प्रवेश पत्र स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे डाउनलोड करके इसका प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
1110 पदों पर होगी भर्ती
आपको बता दें कि इस भर्ती के माध्यम से कुल 1110 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 5 जुलाई से 18 जुलाई 2025 तक पूर्ण गई थी। भर्ती से जुड़ी अधिक डिटेल के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
पदानुसार भर्ती विवरण
- स्टाफ नर्स: 01 पद
- चार्जमैन (नौसेना विमानन): 01 पद
- चार्जमैन (गोला-बारूद कार्यशाला): 08 पद
- चार्जमैन (मैकेनिक): 49 पद
- चार्जमैन (गोला-बारूद और विस्फोटक): 53 पद
- चार्जमैन (विद्युत): 38 पद
- चार्जमैन (इलेक्ट्रॉनिक्स और जायरो): 05 पद
- चार्जमैन (हथियार इलेक्ट्रॉनिक्स): 05 पद
- चार्जमैन (यंत्र): 02 पद
- चार्जमैन (यांत्रिक): 11 पद
- चार्जमैन (ऊष्मा इंजन): 07 पद
- चार्जमैन (यांत्रिक प्रणालियां): 04 पद
- चार्जमैन (धातु): 21 पद
- चार्जमैन (जहाज निर्माण): 11 पद
- फायरमैन: 30 पद
- स्टोरकीपर/स्टोरकीपर (आर्ममेंट): 178 पद
- सिविलियन मोटर चालक साधारण ग्रेड: 117 पद
- ट्रेड्समैन मेट: 207 पद
- कीट नियंत्रण कार्यकर्ता: 53 पद
- भंडारी: 01 पद
- महिला स्वास्थ्य आगंतुक: 01 पद
- मल्टी टास्किंग स्टाफ (मंत्रालयिक): 09 पद
- मल्टी टास्किंग स्टाफ (गैर-औद्योगिक)/ वार्ड सहलका: 81 पद
- मल्टी टास्किंग स्टाफ (गैर-औद्योगिक)/ ड्रेसर: 02 पद
- मल्टी टास्किंग स्टाफ (गैर-औद्योगिक)/ धोबी: 04 पद
- मल्टी टास्किंग स्टाफ (गैर-औद्योगिक)/ माली: 06 पद
- मल्टी टास्किंग स्टाफ (गैर-औद्योगिक)/ नाई: 04 पद
- ड्राफ्ट्समैन (निर्माण): 02 पद
- चार्जमैन (मिलराइट): 05 पद
- चार्जमैन (सहायक): 03 पद
- चार्जमैन (रेफरी और एसी): 04 पद
- चार्जमैन (मेक्ट्रोनिक्स): 01 पद
- चार्जमैन (सिविल कार्य): 03 पद
- चार्जमैन (मशीन): 02 पद
- चार्जमैन (योजना, उत्पादन और नियंत्रण): 13 पद
- सहायक कलाकार रिटचर: 02 पद
- फार्मासिस्ट: 06 पद
- कैमरामैन: 01 पद
- स्टोर अधीक्षक (आयुध): 08 पद
- अग्निशमन इंजन चालक: 14 पद
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।