Indian Army Agniveer Result 2025: कब और कैसे चेक कर पाएंगे इंडियन आर्मी अग्निवीर सीईई रिजल्ट, चेक करें डिटेल
इंडियन आर्मी की ओर से अग्निवीर रिजल्ट जल्द ही जारी किया जा सकता है। परिणाम जारी होने के बाद परीक्षा में भाग लेने वाले सभी उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से नतीजों की जांच कर पाएंगे। जो अभ्यर्थी लिखित परीक्षा में निर्धारित कटऑफ अंक प्राप्त कर लेंगे वे भर्ती के अगले चरण पीईटी/ पीएसटी के लिए क्वालीफाई माने जायेंगे।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। अग्निवीर कॉमन एंट्रेस एग्जाम (CEE) परीक्षा का आयोजन 30 जून से 10 जुलाई तक करवाया गया था। इस एग्जाम में भाग लेने वाले उम्मीदवारों को अब रिजल्ट जारी होने का बेसब्री से इंतजार है जो कभी भी खत्म हो सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक Army Agniveer CEE Result 2025 इस माह के अंतिम सप्ताह में जारी किया जा सकता है। हालांकि, अभी तक इंडियन आर्मी की ओर से रिजल्ट जारी होने की कोई भी आधिकारिक डेट की जानकारी नहीं दी गई है।
कहां और कैसे चेक कर पाएंगे नतीजे
इस भर्ती में शामिल होने वाले सभी अभ्यर्थी रिजल्ट केवल ऑनलाइन माध्यम से ही चेक कर पाएंगे। किसी भी परीक्षार्थी को पर्सनल रूप से नतीजों की डिटेल साझा नहीं की जाएगी। इंडियन आर्मी की ओर से परिणाम ऑफिशियल वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर घोषित किया जायेगा। नतीजे जारी होते ही अभ्यर्थी नीचे दी जा रही आसान स्टेप्स को फॉलो कर इसकी जांच कर पाएंगे।
- इंडियन आर्मी अग्निवीर रिजल्ट 2025 जारी होने के बाद आपको आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाना होगा।
- वेबसाइट के होम पेज पर आपको अग्निवीर रिजल्ट से संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपको जिस भी रीजन की मेरिट लिस्ट डाउनलोड करनी है उसके आगे दिए गए PDF लिंक पर क्लिक करना होगा।
- अब स्क्रीन पर पीडीएफ ओपन हो जाएगी जहां से आप इसे डाउनलोड कर लें और इसमें अपना रोल नंबर चेक कर सकेंगे।
सफल उम्मीदवार पीईटी/ पीएसटी के लिए होंगे क्वालीफाई
जो अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए रिटेन टेस्ट में सफलता प्राप्त करेंगे वे फिजिकल टेस्ट में शामिल होने के लिए क्वालीफाई माने जायेंगे। इंडियन आर्मी की ओर से फिजिकल के लिए रैली भर्ती का आयोजन 8 एवं 9 नवंबर 2025 को प्रस्तावित है।
इन पदों पर होंगी नियुक्तियां
इस भर्ती के जरिये अग्निवीर (जनरल ड्यूटी), अग्निवीर ट्रेड्समैन (10th), अग्निवीर टेक्नीशियन, अग्निवीर ट्रेड्समैन (8th), अग्निवीर जीडी (महिला मिलिट्री पुलिस), SOL Tech (NA), हवलदार एजुकेशन (आईटी/ साइबर, Info, Ops, linguist), सिपाही (फार्मा), JCO RT (पंडित, पंडित (गोरखा), ग्रंथी, मौलवी (सुन्नी), मौलवी (सिया), पादरी, buddhist), JCO केटरिंग, Havildar svy auto carto, अग्निवीर (क्लर्क/ SKT), अग्निवीर (क्लर्क/ SKT) पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इन पदों के लिए रिटेन टेस्ट का आयोजन 30 जून से 10 जुलाई 2025 तक करवाया गया था।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।