विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

India Post GDS 2nd Merit List 2026: क्या कल आएगी जीडीएस 2nd मेरिट लिस्ट? चेक करें अपडेट

Published: Sun, 29 Nov 2026 05:29 PM (IST)

इंडिया पोस्ट की ओर से GDS 2nd Merit List 2026 कभी भी जारी की जा सकती है। सफल उम्मीदवारों को नियुक्ति के लिए केवल डॉक्युमेंट प्रक्रिया में भाग लेना होगा।

GDS 2nd Merit List 2026

GDS 2nd Merit List 2026

HighLights

  1. जीडीएस 2nd मेरिट लिस्ट कभी भी हो सकती है जारी।

  2. डायरेक्ट लिंक indiapost.gov.in/gdsonlineengagement पर होगा एक्टिवेट।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। इंडिया पोस्ट ग्रामीण डाक सेवक भर्ती 2nd मेरिट लिस्ट (GDS 2nd Merit List 2026) जारी होने का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि कल यानी 30 नवंबर तक भारतीय डाक की ओर से द्वितीय मेरिट लिस्ट जारी की जा सकती है। हालांकि, आपको बता दें कि इसको लेकर कोई भी ऑफिशियल जानकारी साझा नहीं की गई है। ऐसे में अभ्यर्थियों को समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी जाती है।

स्टेट वाइज PDF फॉर्मेट में जारी की जाएगी मेरिट लिस्ट

सभी उम्मीदवारों को बता दें कि इंडिया पोस्ट की ओर से मेरिट लिस्ट सभी राज्यों, केंद्रशासित प्रदेशों के अनुसार अलग अलग जारी होगी। मेरिट लिस्ट में सफल उम्मीदवारों का सीरियल नंबर, डिवीजन, ऑफिस, पोस्ट आईडी, पोस्ट नाम, पोस्ट कम्युनिटी (वर्ग), रजिस्ट्रेशन नंबर एवं प्राप्त अंक दर्ज होंगे। उम्मीद है कि पिछ्ली बार से इस बार कटऑफ नीचे आ सकता है।

केवल 4 स्टेप्स फॉलो कर डाउनलोड कर पाएंगे मेरिट लिस्ट

  1. इंडिया पोस्ट जीडीएस 2nd मेरिट लिस्ट 2026 डाउनलोड करने के लिए वेबसाइट indiapost.gov.in/gdsonlineengagement पर जाना होगा।
  2. वेबसाइट के होम पेज पर Shortlisted Candidates: Schedule-II, July-2026 पर क्लिक करना होगा।
  3. इसके बाद आपको अपने राज्य को चुनना है और उसके नीचे 2nd मेरिट लिस्ट पीडीएफ पर क्लिक करना होगा।
  4. अब उस राज्य की मेरिट लिस्ट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी जहां से आप इसे डाउनलोड कर पाएंगे।

किस राज्य में कितने पदों पर होनी है भर्ती?

इस भर्ती के माध्यम से कुल 23757 पदों पर नियुक्तियां होंगी। पहली मेरिट लिस्ट जारी हो चुकी है और हजारों पदों पर नियुक्तियां की जा चुकी हैं। आप राज्य/ डिवीजन के अनुसार जान सकते हैं कि कहां कितने पद खाली हैं।

यह भी पढ़ें- रेलवे की नौकरी और बिना परीक्षा-इंटरव्यू के चयन, घर बैठे मोबाइल से भरें फॉर्म; ये रहा डायरेक्ट लिंक

यह भी पढ़ें- Bank Job Vacancy 2026: एग्जिम बैंक मैनेजमेंट ट्रेनी और मैनेजर पदों आवेदन स्टार्ट, पानी है सरकारी नौकरी तो जल्द करें अप्लाई 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।