विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Bank Job Vacancy 2026: एग्जिम बैंक मैनेजमेंट ट्रेनी और मैनेजर पदों आवेदन स्टार्ट, पानी है सरकारी नौकरी तो जल्द करें अप्लाई

Published: Sun, 29 Nov 2026 12:11 PM (IST)Updated: Sun, 29 Nov 2026 12:12 PM (IST)

एग्जिम बैंक में मैनेजमेंट ट्रेनी और मैनेजर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू हो चुके हैं। योग्य एवं इच्छुक अभ्यर्थी ऑनलाइन माध्यम से 11 दिसंबर तक फॉर्म भर सकते हैं।

India Exim Bank MT & Manager Recruitment 2026

India Exim Bank MT & Manager Recruitment 2026

HighLights

  1. एग्जिम बैंक में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका।

  2. मैनेजमेंट ट्रेनी और मैनेजर के पदों पर 11 दिसंबर तक आवेदन का मौका।

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। बैंक में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। इंडिया एग्जिम बैंक की ओर से मैनेजमेंट ट्रेनी (MT) और मैनेजर के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन स्टार्ट कर दिए गए हैं जो निर्धारित अंतिम तिथि 11 दिसंबर 2026 तक जारी रहेंगे। पात्र एवं इच्छुक उम्मीदवार भर्ती में शामिल होने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट eximbankindia.in पर जाकर जाकर या इस पेज पर दिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके ऑनलाइन माध्यम से फॉर्म भर सकते हैं।

कौन कर सकता है इस भर्ती के लिए अप्लाई

इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवार ने 60% अंक/ CGPA के साथ ग्रेजुएशन उत्तीर्ण किया हो और साथ ही MBA / PGDBA / PGDBM / MMS/ CA आदि पास किया हो। इसके अलावा अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 21 वर्ष से कम और अधिकतम आयु 28 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। मैनेजर पदों के लिए आयु 24 से 30 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग को ऊपरी उम्र में नियम के अनुसार छूट मिलेगी। उम्र की गणना 01 नवंबर 2026 के अनुसार की जाएगी।

एप्लीकेशन फीस

एप्लीकेशन फॉर्म भरने के साथ कैटेगरी के अनुसार निर्धारित फीस जमा करना अनिवार्य होगा। इस भर्ती में आवेदन पत्र भरने के साथ जनरल, ओबीसी वर्ग के लिए एप्लीकेशन फीस 600 रुपये वहीं एससी/ एसटी/ ईडब्ल्यूएस/ पीडब्ल्यूबीडी वर्ग को शुल्क के रूप में 100 रुपये निर्धारित है। आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है।

आवेदन का तरीका

  • एग्जिम बैंक भर्ती 2026 एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए पोर्टल ibpsreg.ibps.in/iebmtnov25/ पर विजिट करें।
  • होम पेज पर Click here for New Registration पर क्लिक करके मांगी गई डिटेल भरकर पंजीकरण कर लें।
  • इसके बाद अन्य भरकर फॉर्म को पूरा करें।
  • हस्ताक्षर एवं फोटोग्राफ अपलोड करें।
  • वर्ग के अनुसार निर्धारित शुल्क जमा करें।
  • अंत में पूर्ण रूप से सबमिट फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें।

Exim Bank MT- Manager Recruitment 2026 Application Form
नोटिफिकेशन डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।

भर्ती विवरण

इस भर्ती के माध्यम से एग्जिम बैंक की ओर से कुल 120 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इसमें से मैनेजमेंट ट्रेनी (MT) के 90 पदों पर और मैनेजर M ग्रेड (Scale MM II) के 30 पदों पर भर्ती होगी। भर्ती से जुड़ी अधिक डिटेल के लिए एक बार ऑफिशियल नोटिफिकेशन का अवलोकन अवश्य कर लें।

यह भी पढ़ें- NTA Vacancy 2026: एनटीए में ऑफिस असिस्टेंट पदों पर हो रही भर्ती, बिना झझंट E-Mail से जमा कर सकते हैं फॉर्म

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।