रेलवे की नौकरी और बिना परीक्षा-इंटरव्यू के चयन, घर बैठे मोबाइल से भरें फॉर्म; ये रहा डायरेक्ट लिंक
रेलवे में एक ऐसी भर्ती के लिए आवेदन लिए जा रहे हैं जिसमें बिना परीक्षा और इंटरव्यू के चयन किया जायेगा। भर्ती के लिए आवेदन 11 दिसंबर तक किया जा सकता है।

Railway jobs 2026
HighLights
रेलवे में 10th-ITI पास के लिए सरकारी नौकरी पाने का बेहतरीन मौका।
11 दिसंबर है फॉर्म भरने की लास्ट डेट।
जॉब डेस्क, नई दिल्ली। रेलवे की सरकारी नौकरी है और उसमें चयन बिना परीक्षा और इंटरव्यू के हो तो कौन नहीं पाना चाहेगा। रेलवे रिक्रूटमेंट सेल (RRC), नॉर्दर्न रेलवे की ओर से अप्रेंटिसशिप के 4651 पदों पर ऐसी ही भर्ती निकाली गई है। रिक्त पदों पर आवेदन के लिए लास्ट डेट 11 दिसंबर 2026 निर्धारित है। ऐसे में अगर आप भी रेलवे में गवर्नमेंट जॉब पाना चाहते हैं तो तय तिथियों के अंदर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर लें।
केवल 10th-ITI पास होना जरूरी
इस भर्ती में भाग लेने के लिए केवल मान्यता प्राप्त बोर्ड से 50 प्रतिशत अंकों के साथ 10वीं उत्तीर्ण और आईटीआई सर्टिफिकेट प्राप्त किया हो। दसवीं और आईटीआई के अलावा और किसी भी बड़ी डिग्री/ डिप्लोमा की आवश्यकता नहीं है। इसके साथ ही न्यूनतम 15 वर्ष से कम और अधिकतम आयु 24 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। ऊपरी आयु में रेलवे के नियमनुसार छूट दी जाएगी। उम्र की गणना 11 दिसंबर 2026 के अनुसार की जाएगी।
न परीक्षा और न ही इंटरव्यू-वायवा में लेना होगा भाग
इस भर्ती में चयनित होने के लिए उम्मीदवारों को न ही किसी परीक्षा और न ही इंटरव्यू-वायवा में भाग लेना होगा। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को सीधे प्राप्त अंकों के अनुसार शॉर्टलिस्ट करके सरकारी नौकरी के लिए नियुक्त किया जायेगा।
घर बैठे मोबाइल से भर सकते हैं फॉर्म
- रेलवे अप्रेंटिसशिप भर्ती 2026 एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट rrcnr.org पर विजिट करें।
- वेबसाइट के होम पेज पर आपको भर्ती से संबंधित आवेदन लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपको पहले ऑनलाइन एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करना है।
- जानकारी पढ़ने के बाद नीचे टिक करके ऑनलाइन एप्लीकेशन पर क्लिक करें।
- मांगी गई डिटेल भरकर आवेदन कर लें।
- अंत में निर्धारित एप्लीकेशन फीस (यदि लागू हो) जमा करें और फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
RRC NR Apprentice Application Form 2026
नोटिफिकेशन डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।
इस भर्ती में शामिल होने के लिए घर बैठे ऑनलाइन फॉर्म भरा जा सकता है। आपकी सहूलियत के लिए आवेदन का लिंक और स्टेप्स यहां दी जा रहीं हैं-
आवेदन शुल्क
भर्ती में आवेदन के साथ जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी एवं महिला उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होने के लिए निशुल्क आवेदन कर सकते हैं।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।