Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    India Post GDS 2023: इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती के लिए डीवी शेड्यूल घोषित, इन दस्तावेजों को कर लें तैयार

    By Amit YadavEdited By: Amit Yadav
    Updated: Thu, 14 Sep 2023 04:34 PM (IST)

    India Post GDS Document Verification 2023 इंडिया पोस्ट की ओर से ग्रामीण डाक सेवक (GDS) भर्ती के लिए डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन प्रक्रिया का आयोजन 16 सितंबर 2023 को संबंधित मंडल प्रधान कार्यालयों में किया जायेगा। इस भर्ती में चयनित होने के लिए उम्मीदवारों को डीवी टेस्ट में शामिल होना अनिवार्य है डीवी टेस्ट में शामिल न होने वाले उम्मीदवारों को भर्ती से बाहर कर दिया जाएगा।

    Hero Image
    India Post GDS 2023 भर्ती के लिए डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन शेड्यूल घोषित, 16 सितंबर को होगा डीवी टेस्ट।

    India Post GDS Document Verification 2023: भारतीय डाक विभाग की ओर ग्रामीण डाक सेवक (जीडीएस) के 30041 रिक्त पदों पर भर्ती निकाली गयी थी। इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को रिजल्ट पहले ही जारी किया जा चुका है। जिन उम्मीदवारों का नाम फाइनल मेरिट लिस्ट में दर्ज है उनको अब डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन प्रक्रिया में शामिल होना होगा जिसके लिए इंडियन पोस्ट की ओर से तिथि की घोषणा कर दी गयी है। जानकारी के अनुसार इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती 2023 के लिए दस्तावेज सत्पायन प्रक्रिया का आयोजन 16 सितंबर 2023 को किया जायेगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    India Post GDS 2023: कहां होगा डीवी टेस्ट

    इंडिया पोस्ट ग्रामीण डाक सेवक पदों के लिए दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया का आयोजन राज्यों में अलग-अलग संबंधित मंडल प्रधान कार्यालयों में किया जाएगा। जिन भी उम्मीदवारों का नाम फाइनल मेरिट लिस्ट में दर्ज है उनको डीवी टेस्ट में शामिल होना अनिवार्य है, जो उम्मीदवार इसमें शामिल नहीं होंगे या मांगे गए दस्तावेज उपलब्ध करवाने में असमर्थ होंगे उनकी नियुक्ति रद्द की जा सकती है।

    India Post GDS Document Verification 2023: इन दस्तावेजों को कर लें तैयार

    जो भी उम्मीदवार डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन प्रक्रिया में शामिल होने जा रहे हैं वे पहले ही आवश्यक दस्तावेजों को तैयार कर लें। दस्तावेज सत्यापन के लिए कक्षा 10वीं या समकक्ष प्रमाण पत्र का प्रमाण पत्र, आयु प्रमाण पत्र (जन्म प्रमाण पत्र), आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र/ श्रेणी प्रमाण पत्र (यदि लागू हो), मेडिकली फिट प्रमाण पत्र, पासपोर्ट आकार की फोटो आदि को तैयार कर लें। डॉक्यूमेंट से जुड़ी विस्तृत जानकारी एवं सूची प्राप्त करने के लिए उम्मीदवार एक बार इंडियन पोस्ट की ऑफिशियल वेबसाइट indiapostgdsonline.cept.gov.in पर विजिट कर सकते हैं।

    डीवी टेस्ट के बाद तय होगी अंतिम सूची

    डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन प्रक्रिया संपन्न होने के बाद इंडिया पोस्ट की ओर से चयनित उम्मीदवारों की अंतिम चयन सूची तैयार की जाएगी। जिन अभ्यर्थियों का नाम इस सूची में दर्ज होगा उनको रिक्त पदों पर तैनात किया जाएगा।

    यह भी पढ़ें- India Post GDS Result 2023 OUT: डाक विभाग में 30 हजार ग्रामीण डाक सेवकों की भर्ती का परिणाम घोषित, ये रहा लिंक

    comedy show banner