Independence Day 2024: देशभक्ति से सराबोर इन संदेशों से दें अपनों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं
सोशल मीडिया के इस दौर में हर कोई अपने दोस्तों रिश्तेदारों एवं जान पहचान वालों को संदेशों के जरिये शुभकामनायें भेजते हैं। अगर आप भी देश के 78वें स्वतंत ...और पढ़ें

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। देशभर में इस वर्ष 15 अगस्त को 78वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही धूम-धाम से सेलिब्रेट किया जा रहा है। जैसा कि हम सभी जानते हैं कि स्वतंत्रता दिवस एक राष्ट्रीय त्यौहार है और यह जाति-धर्म से परे है। इस दिन पर सभी लोग एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनायें भेजते हैं। अगर आप भी देशभक्ति से ओत-प्रोत ऐसे मैसेजेस की तलाश में हैं जिनसे आप अपनों को शुभकामनायें भेज सकें तो यह पेज आपके लिए उपयोगी है। हम यहां देशभक्ति से सराबोर ऐसे ही सन्देश प्रदान कर रहे हैं।
स्वतंत्रता दिवस के लिए शुभकामना सन्देश
- आयो चलो फिर से वो नजारा याद कर लें,
- शहीदों के दिल में थी जो ज्वाला वो याद कर लें,
- जिसमें बहकर आजादी पहुंची थी किनारे पर,
- बलिदानियों के खून की वो धारा याद कर लें।
- स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
- तिरंगा ही हमारी आन, बान शान है,
- तिरंगा से ही इस विश्व में हमारी पहचान है।
- विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊंचा रहे हमारा।
- स्वतंत्रता दिवस की अनंत शुभकामनाएं।
| दे सलामी इस तिरंगे को |
| जिससे तेरी शान है |
| सर हमेशा ऊंचा रखना इसका |
| जब तक दिल में जान हैं। |
| भारत माता की जय, Happy Independence Day |
| आओ झुककर सलाम करें उन्हें |
| जिनकी जिंदगी में मुकाम आया है |
| किस कदर खुशनसीब है वो लोग |
| जिनका लहू भारत के काम आया है। |
| Happy Independence Day |
- भारत मां ही दुर्गा, भारत मां ही काली,
- कण-कण में बसती केवल भारत माता ही।
- स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
.jpg)
- जब तक जान है सीने में वतन की शान को न घटने दूंगा,
- जरूरत पड़ी तो सीने पर तोप का गोला ले लूंगा।
- जय हिन्द, जय भारत। Happy 78th Independence Day
भारत मां की जय कहना अपना सौभाग्य समझता हूं,
जीना-मरना सब कुछ, इस तिरंगे ने नाम करता हूं।
स्वतंत्रता दिवस की कोटि-कोटि शुभकामनाएं।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।