Independence Day 2023: इस साल किस स्वतंत्रता दिवस को कर रहें हैं सेलिब्रेट, यहां से जानें 2023 की क्या है थीम
Independence Day 2023 देशभर में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस की 76वीं वर्षगांठ और 77वां स्वतंत्रता दिवस धूम-धाम से मना रहा है। 15 अगस्त 1947 को हमारा द ...और पढ़ें

Independence Day 2023: हमारे देश में स्वतंत्रता दिवस को सबसे बड़ा पर्व माना जाता है। यह पर्व एक ऐसा पर्व है जो धर्म की बेड़ियों से परे है। स्वतंत्रता दिवस को सभी लोग बड़े ही धूम-धाम से सेलिब्रेट करते हैं। हर जगह ध्वजारोहण और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। इस दिन हम सभी इकठ्ठा होकर देश के उन महानायकों को नमन करते हैं जिनके त्याग और बलिदान के चलते हमें अंग्रेजों से 200 सालों तक चली गुलामी से आजादी मिली।
What is the theme of Independence Day 2023: क्या है स्वतंत्रता दिवस 2023 की थीम
किसी भी कार्यक्रम, पार्टी या अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रमों को मनाये जाने के लिए उसकी थीम निर्धारित की जाती है और उसी को ध्यान में रखकर उस दिन को सेलिब्रेट किया जाता है। इसी प्रकार से वर्ष 2023 के स्वतंत्रता दिवस के लिए भी थीम निर्धारित की गयी है। इस वर्ष की थीम ‘राष्ट्र प्रथम, सदैव प्रथम' यानी कि 'Nation First, Always First' तय की गयी है। इसका मुख्य उद्देश्य सभी देश वासियों को यह बताना है कि किसी भी कार्य से ऊपर राष्ट्र सबसे पहले और हमेशा पहले नंबर पर ही रहे।
Which independence is 2023? न हों कन्फ्यूज, इस वर्ष है 77वां स्वतंत्रता दिवस
इस वर्ष देशभर में 77वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है। अगर आप भी ऐसा सोचते हैं कि इस वर्ष 76वां स्वतंत्रता दिवस है तो आप गलत हैं। आइये आपके इस कन्फ्यूजन को आसान तरीके से दूर करते हैं। आपको बता दें भारत 15 अगस्त 1947 को आजाद हुआ और इस दिन लाल किले से पहली बार पंडित जवाहर लाल नेहरू ने तिरंगा झंडा फहराया। तो इस हिसाब से वह पहला स्वतंत्रता दिवस था। इस प्रकार से इस वर्ष 77वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जायेगा। अगर हम स्वतंत्रता दिवस की वर्षगांठ की बात करें तो वो 76वीं होगी, क्योंकि 15 अगस्त 1948 को भारत को आजाद हुए एक साल हुआ, इसी प्रकार से 2023 में भारत आजादी की 76वीं वर्षगांठ मनाएगा।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।