IIT JAM 2024: ज्वाइंट एडमिशन टेस्ट फॉर मास्टर्स रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट आज, 11 फरवरी को होगा एग्जाम
IIT JAM 2024 Registration ज्वाइंट एडमिशन टेस्ट फॉर मास्टर्स के लिए 8 जनवरी 2024 को एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे। कैंडिडेट्स अपने हॉल टिकट आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे। वहीं 11 फरवरी को परीक्षा होने के बाद 22 मार्च 2024 को परिणाम भी घोषित कर दिए जाएंगे। रिजल्ट भी कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट पर ही चेक कर पाएंगे। इसके बाद ही स्कोर कार्ड उपलब्ध कराया जाएगा।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। IIT JAM 2024 Registration: ज्वाइंट एडमिशन टेस्ट फॉर मास्टर्स रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट आज है। आईआईटी मद्रास आज 20 अक्टूबर, 2023 को JAM एग्जाम 2024 के लिए पंजीकरण विंडो को बंद कर देगा। अब ऐसे में, एग्जाम के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि, वे आधिकारिक वेबसाइट jam.iitm.ac.in पर जल्द से जल्द जाकर फॉर्म सबमिट कर दें। अंतिम तिथि के बाद जमा किए गए आवेदन किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
.jpg)
आईआईटी मद्रास की ओर से आयोजित होने वाली JAM 2024 परीक्षा का आयोजन 11 फरवरी, 2024 को किया जाएगा। यह एग्जाम दो सत्रों में होगा। कैंडिडेट्स एक बात का ध्यान दें कि एक उम्मीदवार एक या दो टेस्ट पेपर में उपस्थित हो सकता है, हालांकि एक उम्मीदवार दो टेस्ट पेपर में केवल तभी उपस्थित हो सकता है, जब वे एक ही सत्र में निर्धारित न हों।
IIT JAM 2024 Registration: इस दिन जारी होंगे एडमिट कार्ड
ज्वाइंट एडमिशन टेस्ट फॉर मास्टर्स के लिए 8 जनवरी 2024 को एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे। कैंडिडेट्स अपने हॉल टिकट आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे। वहीं, 11 फरवरी को परीक्षा होने के बाद 22 मार्च, 2024 को परिणाम भी घोषित कर दिए जाएंगे। रिजल्ट भी कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट पर ही चेक कर पाएंगे।
IIT JAM 2024 Registration के लिए फॉलो करें ये आसान स्टेप्स
सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट jam.iitg.ac.in पर जाएं। इसके बाद, होमपेज पर 'रजिस्टर' बटन पर क्लिक करें। अब अपना विवरण भरें और आगे बढ़ने के लिए पंजीकरण करें। अब लॉग इन करें और फॉर्म भरें, दस्तावेज़ अपलोड करें और सबमिट करें। अब भरा हुआ फॉर्म डाउनलोड करें। इसके बाद, भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लेकर रख लें।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।