Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आज नहीं जारी होंगे JAM 2022 के लिए एडमिट कार्ड, IIT रूड़की ने स्थगित किया कार्यक्रम, परीक्षा तारीख में फिलहाल कोई बदलाव नहीं

    By Rishi SonwalEdited By:
    Updated: Tue, 04 Jan 2022 10:24 AM (IST)

    संस्थान द्वारा जारी अपडेट के अनुसार “जैम 2022 एडमिट कार्ड डाउनलोड किए जाने की तारीख की घोषणा जल्द ही की जाएगी।” JAM 2022 के लिए निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार JAM 2022 एडमिट कार्ड डाउनलोड के लिए लिंक को परीक्षा पोर्टल jam.iisc.ac.in पर आज एक्टिव किया जाना था।

    Hero Image
    आईआईटी रूड़की ने जैम 2022 परीक्षा कार्यक्रम में बदलाव की कोई घोषणा नहीं की है।

    नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। आइआइटी जैम 2022 परीक्षा की तैयारी में जुटे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर। आईआईटी रूड़की ने संयुक्त स्नातकोत्तर उपाधि प्रवेश परीक्षा, 2022 (यानि आईआईटी जैम 2022) में सम्मिलित होने के लिए रजिस्ट्रेशन किए उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड आज यानि 4 जनवरी 2022 को जारी न किए जाने की घोषणा की है। संस्थान द्वारा जारी अपडेट के अनुसार, “जैम 2022 एडमिट कार्ड डाउनलोड किए जाने की तारीख की घोषणा जल्द ही की जाएगी।” बता दें कि JAM 2022 के लिए निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार JAM 2022 एडमिट कार्ड डाउनलोड के लिए लिंक को परीक्षा पोर्टल, jam.iisc.ac.in पर आज एक्टिव किया जाना था। हालांकि, आईआईटी रूड़की ने जैम 2022 परीक्षा कार्यक्रम में बदलाव की कोई घोषणा नहीं की है और टेस्ट का आयोजन 13 फरवरी 2022 को प्रस्तावित है, जबकि नतीजों की घोषणा 22 मार्च 2022 को की जानी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ज्वाईंट ऐडमिशन टेस्ट फॉर मास्टर्स (जैम) 2022 परीक्षा के माध्यम से देश भर के 20 भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (आईआईटी) में एमएससी डिग्री और अन्य पोस्ट-बैचलर्स कोर्सेस और भारतीय विज्ञान संस्थान (आईआईएससी), बेंगलूरू में इंटीग्रेटेड पीएचडी कोर्स में शैक्षणिक वर्ष 2022-23 में दाखिले के लिए उम्मीदवारों का चयन किया जाना है। इस परीक्षा के लिए आवेदन की प्रक्रिया आईआईटी रूड़की द्वारा 14 अक्टूबर 2021 तक आयोजित की गयी थी। इसके बाद उम्मीदवार एडमिट कार्ड जारी किए जाने का इंतजार कर रहे थे, जिसे फिलहाल टाल दिया गया है।

    क्या ओमीक्रॉन के बढ़ते मामलों के चलते स्थगित हुआ कार्यक्रम?

    इस समय जबकि देश के विभिन्न राज्यों कोरोना के नए वैरीएंट ओमीक्रॉन के संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। इसको देखते हुए विभिन्न भर्ती और प्रतियोगी परीक्षाओं को फिलहाल स्थगित किया जा रहा है। ऐसे में माना जा रहा है कि जैम 2022 परीक्षा के कार्यक्रम में बदलाव हो सकता है। हालांकि, आइआइटी रूड़की द्वारा आधिकारिक रूप से इस सम्बन्ध में अपडेट नहीं दिया गया है, ऐसे में उम्मीदवार परीक्षा पोर्टल पर नजर बनाए रखें।

    comedy show banner
    comedy show banner