विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 07, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IIT Delhi Convocation 2020: पीएम मोदी ने छात्रों से की अपील,नए-नए इनोवेशन से देशवासियों की जिंदगी को बनाए आसान

By Nandini DubeyEdited By:
Published: Sat, 07 Nov 2020 12:16 PM (IST)Updated: Sat, 07 Nov 2020 12:35 PM (IST)

IIT Delhi Convocation 2020 देश के प्रतिष्ठित संस्थानों में शुमार आईआईटी दिल्ली (IIT Delhi) आज 51वां दीक्षांत समारोह मना रहा ...और पढ़ें

IIT Delhi Convocation 2020: देश के प्रतिष्ठित संस्थानों में शुमार आईआईटी दिल्ली (IIT Delhi)
IIT Delhi Convocation 2020: देश के प्रतिष्ठित संस्थानों में शुमार आईआईटी दिल्ली (IIT Delhi)

IIT Delhi Convocation 2020: देश के प्रतिष्ठित संस्थानों में शुमार आईआईटी दिल्ली (IIT Delhi) आज 51वां दीक्षांत समारोह मना रहा है। इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) भी समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत हुए। पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से स्टूडेंट्स को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि कोरोना बहुत बदलाव लेकर आया है। पोस्ट कोविड यानी कि कोरोना काल खत्म होने के बाद जिंदगी बहुत अलग होने वाली है। इसमें बहुत बड़ी भूमिका सिर्फ और सिर्फ टेक्नोलॉजी की होगी।

पीएम मोदी ने कहा कि साल भर पहले किसी ने नहीं सोचा था कि परीक्षाएं, दीक्षांत समारोह, मीटिंग सबकुछ वर्चुअल हो जाएगा लेकिन अब ऐसा हो रहा है। इस दौरान उन्होंने युवाओं से अपील की वह नए-नए इनोवेशन करें, जिससे लाखों-करोड़ों देशवासियों की जिंदगी में बदलाव लाया जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि इसके लिए देश अपने युवाओं को ईज ऑफ डूइंग बिजनेस देने के लिए प्रतिबद्ध है। देश आपको कारोबार करने के लिए सुगम माहौल देगा। सरकार आपकी पूरी मदद करेगी, बस आप अपने नए-नए इनोवेशन से देशवासियों के जीवन को आसान बनाने पर काम कीजिए।

पीएम मोदी ने कहा कि वह आईआईटी दिल्ली के पहले आईआईटी मद्रास, आईआईटी बॉम्बे और गुवाहाटी जैसे संस्थानों में भी दीक्षांत समारोह में शिरकत करने गए थे। इस दौरान उन्होंने देखा कि सभी जगहों पर कुछ न कुछ इनोवेशन हो रहा है। यह आत्मनिर्भर भारत के लिए बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 संक्रमण के बाद ग्लोबाइलेजशन के साथ-साथ आत्मनिर्भर होना बेहद जरूरी है। इसके अलावा पीएम मोदी ने बताया कि पहली बार नए स्टार्टअप्स के लिए अपार संभावनाएं बनी हैं। हाल ही में बीपीओ सेक्टर के ईज ऑफ डूइंग बिजनेस के लिए भी एक बड़ा रिफॉर्म किया गया है। अब ऐसे में युवाओं से अपील है कि, वे नए-नए इनोवेशन करें और लोगों की जिंदगी को आसान बनाने में मदद करें। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।