IIM CAT 2022 admit card इस दिन होंगे रिलीज, @iimcat.ac.in पर ऐसे कर पाएंगे डाउनलोड
IIM CAT 2022 admit card इंडियन इंस्ट्टीयूट ऑफ मैनेजमेंट (Indian Institute of Management IIM) की ओर से जारी शेड्यूल के अनुसार यह परीक्षा नवंबर में होगी। एग्जाम 27 नवंबर 2022 को कराया जाएगा। परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट पर रिलीज किए जाएंगे।

नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। IIM CAT 2022 admit card: आईआईएम कैट परीक्षा के प्रवेश पत्र पर महत्वपूर्ण अलर्ट है। इंडियन इंस्ट्टीयूट ऑफ मैनेजमेंट (Indian Institute of Management, IIM) की ओर से जारी सूचना के अनुसार, प्रवेश पत्र 27 अक्टूबर, 2022 को रिलीज किए जाएंगे। हॉल टिकट 27 अक्टूबर को शाम 5 बजे पोर्टल पर https://iimcat.ac.in/ पर रिलीज किए जाएंगे। अब ऐसे में, जो भी छात्र- छात्राएं इस परीक्षा के लिए शामिल होने वाले हैं, वे तिथियों का ध्यान रखें, जिससे वे निर्धारित तिथि पर प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर करें क्लिक
आईआईएम ने CAT परीक्षा 2022 के लिए 3 अगस्त, 2022 को पंजीकरण प्रक्रिया शुरू की थी और इसके लिए रजिस्ट्रेशन विंडो 21 सितंबर, 2022 तक चली थी। इसके बाद अब परीक्षा के लिए करेक्शन विंडो ओपन हुई थी।इस दौरान उम्मीदवारों को परीक्षा के लिए एप्लीकेशन फॉर्म में करेक्शन की सुविधा दी गई थी। इसके तहत, कैंडिडेट्स को आवेदन पत्र को एडिट करने का मौका दिया गया था। वहीं IIM CAT 2022 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 27 अक्टूबर, 2022 को जारी किए जाएंगे। वहीं यह परीक्षा नवंबर में 21 तारीख को आयोजित की जाएगी।
ये हैं महत्वपूर्ण तिथियां
कैट 2022 पंजीकरण की शुरुआती तिथि: 3 अगस्त, 2022
कैट 2022 पंजीकरण आवेदन की अंतिम तिथि: 14 सितंबर, 2022
कैट 2022 एडमिट कार्ड रिलीज की तारीख: 27 अक्टूबर, 2022
कैट 2022 परीक्षा तिथि: 27 नवंबर, 2022
IIM CAT 2022 admit card: कैट परीक्षा के प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स
कैट परीक्षा के प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवारों को आईआईएम कैट 2022 की आधिकारिक वेबसाइट यानी iimcat.ac.in पर जाना होगा। इसके बाद, होमपेज पर, पंजीकृत उम्मीदवार के लॉगिन टैब पर क्लिक करें। पूछे गए क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट विकल्प पर क्लिक करें। इसके बाद उसका प्रिंटआउट लेकर भविष्य के लिए रख सकते हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।