यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
IGNOU TEE December 2023: इस तारीख से शुरू होगी इग्नू दिसंबर टीईई परीक्षा, 30 सितंबर तक भरें फॉर्म
IGNOU TEE December 2023 इस संबंध में विश्वविद्यालय ने सूचना जारी की है। इसके मुताबिक इग्नू दिसंबर 2023 की सत्रांत ...और पढ़ें

HighLights
- 1 दिसंबर से शुरू हो सकती है परीक्षाएं
- 30 सितंबर, 2023 तक करें अप्लाई
- लेट फीस के साथ इस डेट तक करें आवेदन
एजुकेशन डेस्क। IGNOU TEE December 2023: इग्नू दिसंबर सत्र 2023 के लिए आवेदन करने की राह देख रहे परीक्षार्थियों के लिए अहम सूचना है। इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (Indira Gandhi National Open University, IGNOU) ने टर्म एंड एग्जामिनेशन (टीईई) दिसंबर सत्र परीक्षा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी गई हैं। इस सत्र के लिए इच्छुक कैंडिडेट्स 30 सितंंबर, 2023 तक आवेदन कर सकते हैं। हालांकि आवेदन की अंतिम तिथि बीतने के बाद भी उम्मीदवारों को दोबारा मौका दिया जाएगा। 31 अक्टूबर, 2023 तक स्टूडेंट्स लेट फीस के साथ अप्लाई कर सकेंगे। आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट www.ignou.ac.in पर जाकर आवेदन करना होगा।
IGNOU TEE December 2023: 1 दिसंबर से शुरू हो सकती हैं परीक्षाएं
.jpg)
इस संबंध में विश्वविद्यालय ने सूचना जारी की है। इसके मुताबिक, इग्नू दिसंबर, 2023 की सत्रांत परीक्षाएं 01 दिसंबर, 2023 से शुरू होने और 06 जनवरी, 2024 को समाप्त होने की संभावना है। स्टूडेंट्स की सहूलियत के लिए नीचे आसान स्टेप्स दिए गए हैं, जिनको फॉलो करके परीक्षार्थी आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा, ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं।
IGNOU TEE December 2023: इग्नू दिसंबर सत्र के लिए ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन
सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट www.ignou.ac.in पर जाना होगा। इसके बाद, होमपेज पर "दिसंबर 2023 टीईई रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक पर क्लिक करें। अब नोटिस और परीक्षा के लिए उल्लिखित दिशानिर्देश पढ़ें। अब घोषणा बॉक्स को चेक करें। इसके बाद, 'ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरने के लिए आगे बढ़ें' पर क्लिक करें। अब अपने नामांकन नंबर, प्रोगाम का यूज करके छात्र सहायता सेवा में लॉग इन करें और परीक्षा केंद्र क्षेत्र का चयन करें। इसके बाद, परीक्षा केंद्र कोड और अन्य आवश्यक जानकारी दर्ज करें। अब आवेदन पत्र जमा करें और शुल्क का भुगतान करें। इसके बाद फॉर्म को डाउनलोड करें। इसके बाद उसका प्रिंटआउट लेकर भविष्य के लिए रख सकते हैं।
