IGNOU Admit Card 2022: इग्नू जून परीक्षाओं के एडमिट कार्ड जारी, असाइनमेंट जमा करने का आज अंतिम दिन
IGNOU Admit Card 2022 इग्नू ने जून 2022 सत्रांत परीक्षाओं में सम्मिलित होने के लिए विभिन्न यूजी पीजी और अन्य कोर्सेस के स्टूडेंट्स के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। परीक्षार्थी आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।

नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। IGNOU Admit Card 2022: जून 2022 सत्रांत परीक्षाओं के लिए फॉर्म भरे लाखों छात्र-छात्राओं के लिए महत्वपूर्ण अपडेट। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने जून 2022 टर्म-ईंड-एग्जाम (टीईई) में सम्मिलित होने के लिए स्टूडेंट्स के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। विश्वविद्यालय द्वारा इग्नू जून 2022 टीईई एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक को मंगलवार, 19 जुलाई 2022 को आधिकारिक वेबसाइट, ignou.ac.in पर एक्टिव किया गया। ऐसे में जिन स्टूडेंट्स ने जून सत्रांत परीक्षाओं के लिए फॉर्म भरा है, वे वेबसाइट पर दिए गए लिंक या नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से अपना इग्नू जून टीईई एडमिट कार्ड 2022 डाउनलोड कर सकते हैं।
इग्नू जून 2022 टीईई एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक - 1
इग्नू जून 2022 टीईई एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक - 2
IGNOU June TEE 2022 Admit Card: जून संत्रात परीक्षाएं शुक्रवार (22 जुलाई) से
दूसरी तरफ, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय ने विभिन्न यूजी, पीजी, पीजी डिप्लोमा, डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्सेस के लिए जून 2022 में समाप्त हो रहे सत्र की परीक्षाओं के लिए इग्नू जून टीईई डेटशीट 2022 को इस माह की शुरूआत में ही 7 जुलाई को जारी किया था। विश्वविद्यालय द्वारा जारी की गई डेटशीट के अनुसार जून सत्रांत परीक्षाओं का आयोजन 22 जुलाई से किया जाएगा। परीक्षाओं का आयोजन 5 सितंबर 2022 तक विभिन्न कोर्सेस के लिए घोषित तारीखों पर तीन-तीन घंटों की दो पालियों में आयोजित की जाएंगे, जो कि सुबह 10 बजे और दोपहर 2 बजे शुरू होंगी।
इग्नू जून टीईई डेटशीट 2022 PDF डाउनलोड लिंक
IGNOU June TEE Admit Card: इग्नू जून सत्रांत परीक्षाओं के असाइनमेंट जमा करने का आज अंतिम दिन
वहीं, स्टूडेंट्स को ध्यान देना चाहिए कि जून 2022 टर्म-ईंड-एग्जामिनेशन के लिए असाइनमेंट व अन्य रिपोर्ट जमा करने की आज ही आखिरी तारीख है। इग्नू द्वारा 6 जुलाई को जारी नोटिस के अनुसार स्टूडेंट्स अपने असाइनमेंट, प्रोजेक्ट रिपोर्ट्स, फील्ड वर्क जर्नल (प्रैक्टिकम), डिजर्टेशन और इंटर्नशिप रिपोर्ट को 20 जुलाई तक जमा कर सकेंगे। स्टूडेंट्स असाइनमेंट को छोड़कर अपनी सभी रिपोर्ट को ऑनलाइन जमा कर सकते हैं, जिसके लिए डायरेक्ट लिंक नीचे दिया गया है। वहीं, असाइनमेंट जमा करने के लिए छात्रों को अपने सम्बन्धित रीजनल सेंटर पर सम्पर्क करना होगा।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।