विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 30, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IGNOU Admission 2020: विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए कल है आवेदन की आखिरी तारीख, ignou.ac.in पर करें अप्लाई

By Nandini DubeyEdited By:
Published: Wed, 30 Dec 2020 04:08 PM (IST)

IGNOU Admission 2020 जिन इच्छुक व पात्र उम्मीदवारों ने प्रवेश के लिए अब तक आवेदन नहीं किया है वे अंतिम ...और पढ़ें

आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है न्यू रजिस्ट्रेशन लिंक
आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है न्यू रजिस्ट्रेशन लिंक

IGNOU Admission 2020: इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (IGNOU) के सत्र जुलाई 2020 में प्रवेश के लिए एप्लीकेशन विंडो कल, यानी 31 दिसंबर को बंद कर दी जाएगी। जिन इच्छुक व पात्र उम्मीदवारों ने प्रवेश के लिए अब तक आवेदन नहीं किया है, वे अंतिम समय की भीड़ से बचने के लिए जल्द आवेदन कर लें। ऑनलाइन आवेदन करने के लिए, उम्मीदवारों को इग्नू की ऑफिशियल वेबसाइट, ignou.ac.in पर विजिट करना होगा। बीए, एमए, डिप्लोमा और पीजी डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि इससे पहले जुलाई एडमिशन के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 15 दिसंबर थी, जिसे विस्तारित कर 31 दिसंबर किया गया था।

इन स्टेप से करें ऑनलाइन आवेदन

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए, कैंडिडेट्स सबसे पहले इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट,ignou.ac.in पर जाएं। होमपेज पर रजिस्टर ऑनलाइन सेक्शन में फ्रेश एडमिशन पर क्लिक करें। अब आपको एक नए पेज पर लाया जाएगा। यहां न्यू रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें। अब फिर से एक नया पेज खुलेगा। यहां उम्मीदवार मांगी गई जानकारियां भर कर रजिस्टर करें। अब आपको यूजरनेम और पासवर्ड प्राप्त हो जाएगा। अब रजिस्ट्रेशन पेज पर वापस आएं और अपने यूजरनेम और पासवर्ड के माध्यम से लॉगइन करें। अब आप आगे की आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

बता दें कि इग्नू की ओर से यह स्पष्ट किया गया है कि सर्टिफिकेट और सेमेस्टर बेस्ड प्रोग्राम के लिए आवेदन बंद है। इग्नू ने कोरोना वायरस महामारी की स्थिति को ध्यान में रखते हुए छात्रों की सुविधा के लिए कई बार आवेदन की तिथि विस्तारित की है। गौरतलब है की इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी ने दिसंबर टर्म एंड एग्जाम 2020 के लिए ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि भी विस्तारित की थी। उम्मीदवार, 31 दिसंबर 2020 तक बिना किसी विलंब शुल्क के परीक्षा फॉर्म जमा कर सकते हैं। इसके साथ ही वे असाइनमेंट, प्रोजेक्ट आदि 31 दिसंबर तक सबमिट कर सकते हैं।