विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 21, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IDBI Bank JAM Final Result 2025: आईडीबीआई बैंक ने फाइनल रिजल्ट किया जारी, यहां देखें डाउनलोड करने के आसान स्टेप्स

Published: Thu, 21 Aug 2025 12:48 PM (IST)Updated: Thu, 21 Aug 2025 01:04 PM (IST)

आईडीबीआई बैंक की ओर से JAM Grade O परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया गया है। परीक्षा में उस्थित ...और पढ़ें

IDBI Bank JAM Final Result 2025: यहां से करें डाउनलोड।
IDBI Bank JAM Final Result 2025: यहां से करें डाउनलोड।

HighLights

  1. जेएएम परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित।
  2. इस दिन हुई थी परीक्षा।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली: आईडीबीआई बैंक की ओर से जूनियर असिस्टेंट मैनेजर ग्रेड-ओ (JAM Grade "O") भर्ती परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया गया है। जो उम्मीदवार इस भर्ती परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब आईडीबीआई बैंक की आधिकारिक वेबसाइट www.idbi.bank.in पर जाकर अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें, इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से आईडीबीआई की ओर से JAM Grade "O" के कुल 676 पदों पर भर्ती की जाएगी। ऐसे में परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवार निर्धारित लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि को दर्ज करके अपना फाइनल रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

इस दिन हुई थी परीक्षा

आईडीबीआई बैंक की ओर से JAM Grade "O" की भर्ती परीक्षा देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में 08 जून, 2025 को आयोजित कराई गई थी। यह परीक्षा कुल दो घंटे के लिए आयोजित कराई गई थी, जिसमें उम्मीदवारों से लॉजिकल रीजनिंग, अंग्रेजी, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड, सामान्य जागरूकता व अन्य विषयों से 200 अंकों के 200 बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न पूछे गए थे। इसके साथ ही परीक्षा में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक-चौथाई अंक का नकारात्मक अंकन भी प्रावधान किया गया था।

IDBI Bank JAM Final Result 2025: कैसे करें रिजल्ट चेक

जूनियर असिस्टेंट मैनेजर ग्रेड-ओ का रिजल्ट देखने और डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करना होगा।

  • रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.idbi.bank.in पर जाकर विजिट करें।
  • इसके बाद वेबसाइट के होमपेज पर Career/Recruitment सेक्शन पर क्लिक करें।
  • अब "JAM Grade-O Final Result 2025" लिंक पर क्लिक करें।
  • इस लिंक पर क्लिक करने के बाद एक नया पेज ओपन होगा, इसमें रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि को दर्ज करें।
  • अब रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
  • रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।

सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद उसमें अपना नाम, परीक्षा का नाम, रोल नंबर और परीक्षा में प्राप्त अंकों की जांच ध्यानपूर्वक तरीके से कर लें। 

यह भी पढ़ें: RRC Western Railway Recruitment 2025: अप्रेंटिसशिप के लिए आवेदन 30 अगस्त से शुरू, यहां करें अप्लाई