Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    CMA Exam 2024: कॉस्ट एकाउंटेंट फाइनल, इंटर और फाउंडेशन की दिसंबर परीक्षाओं का कार्यक्रम ICMAI ने जारी किया

    Updated: Wed, 07 Aug 2024 10:03 AM (IST)

    ICMAI द्वारा जारी शेड्यूल (ICMAI CMA December 2024) के अनुसार फाइनल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 10 से 17 दिसंबर तक आयोजित की जाएंगी। वहीं फाउंडेशन एग्ज ...और पढ़ें

    Hero Image
    ICMAI CMA December 2024: फाउंडेशन कोर्स की परीक्षा का आयोजन एक ही दिए जाने की घोषणा की गई है।

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। ICMAI द्वारा आयोजित की जाने वाली CMA दिसंबर 2024 परीक्षा के कार्यक्रम के लेकर बड़ी अपडेट। ‘द इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया’ (ICMAI) ने कॉस्ट एण्ड मैनेजमेंट एकाउंटेंट की फाइनल, इंटरमीडिएट और फाउंडेशन कोर्सेस की दिसंबर 2024 सत्र की परीक्षाओं का कार्यक्रम (Exam Schedule) जारी कर दिया है। संस्थान द्वारा जारी शेड्यूल (ICMAI CMA December 2024) के अनुसार फाइनल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 10 से 17 दिसंबर तक आयोजित की जाएंगी। वहीं, फाउंडेशन एग्जाम 15 दिसंबर को आयोजित किए जाएंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ICMAI CMA December 2024: 3-3 घंटों की 2 पालियों में होगी परीक्षाएं

    ICMAI द्वारा जारी CMA दिसंबर 2024 परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार फाइनल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं निर्धारित तारीखों पर 3-3 घंटे को दो पालियों में आयोजित की जाएंगी। पहली पाली सुबह 10 बजे से और दूसरी दोपहर 2 बजे से शुरू होगी। CMA फाइनल कोर्स की सभी परीक्षाएं सुबह की पाली में और इंटर के एग्जाम दोपहर की शिफ्ट में आयोजित किए जाएंगे। दोनों ही कोर्सेस की विषयवार परीक्षा तिथियों के लिए सम्बन्धित परीक्षा कार्यक्रम (CMA Final Inter December 2024 Schedule) संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट, icmai.in पर सम्बन्धित परीक्षा सेक्शन में एक्टिव लिंक या नीचे दिए गए डायरेक्टि लिंक से देखें।

    CMA फाइनल इंटर दिसंबर 2024 शेड्यूल लिंक

    दूसरी तरफ, ICMAI ने CMA फाउंडेशन कोर्स की दिसंबर 2024 सत्र की परीक्षा का आयोजन एक ही दिए जाने की घोषणा की है। यह परीक्षा 15 दिसंबर को 2-2 घंटों की दो पालियों में आयोजित की जाएगी, जो कि सुबह 10 बजे और दोपहर 2 बजे शुरू होंगी। सुबह की पाली में पेपर 1 और पेपर 2 तथा दोपहर की पाली में पेपर 3 और पेपर 4 आयोजित किए जाएंगे। अधिक जानकारी के लिए शेड्यूल नीचे दिए गए लिंक से देखें।

    CMA फाउंडेशन दिसंबर 2024 शेड्यूल लिंक