ICAI Intermediate Result 2018: नवंबर में हुई परीक्षा का आज शाम को होगा रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक
ICAI Intermediate Result 2018, नवंबर 2018 में हुए सीए इंटरमीडिएट के लिए परीक्षा का रिजल्ट शुक्रवार शाम को जारी किया जाएगा। इसकी घोषणा ICAI की आधिकारिक वेबसाइट पर की गई है।
नई दिल्ली, एजेंसी। ICAI Intermediate Result 2018, द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) शुक्रवार को नवंबर 2018 में हुए सीए इंटरमीडिएट के लिए परीक्षा का रिजल्ट जारी करेगा। यह रिजल्ट ICAI के आधिकारिक रिजल्ट वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। इसकी घोषणा ICAI की आधिकारिक वेबसाइट पर की गई है।
यह परिणाम शाम करीब 6.00 बजे निकलने की उम्मीद है। ICAI ऑल इंडिया मेरिट लिस्ट (50वीं रैंक तक) भी जारी करेगा। CA IPCC result 2018 और CA IPCC ऑल इंडिया मेरिट लिस्ट 2018 को ICAI की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा। इस परीक्षा का आयोजन नवंबर 2018 के महीने में आयोजित किया गया था, उसे ICAI की आधिकारिक वेबसाइटों - caresults.icai.org, icai.org, icai.nic.in, icaiexam.icai.org पर जारी किया जाएगा। ICAI नए और पुराने दोनों कोर्स के लिए परिणाम घोषित करेगा।
जिन छात्रों ने अपनी ई-मेल आइडी वेबसाइट icaiexam.icai.org पर 4 फरवरी 2019 से पहले पंजीकृत किए हैं, उन्हें परिणाम घोषित होने के तुरंत बाद उन्हें मेल से रिजल्ट मिल जाएगा। बता दें कि ICAI सीए इंटरमीडिएट मई 2018 परीक्षा के परिणाम 29 जुलाई, 2018 को लगभग 9.00 बजे जारी किए गए थे। जो छात्र सीए आईपीसीसी नवंबर 2018 परीक्षाओं के लिए उपस्थित हुए थे, वे अपना परिणाम ऑनलाइन जांचने के लिए आईसीएआई की आधिकारिक वेबसाइटों पर जा सकते हैं।
ऐसे करें चेक-
- caresults.icai.org, icai.nic.in, icaiexam.icai.org में से किसी एक वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर ICAI CA Intermediate November 2018 results के लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद आप ICAI CA Intermediate November 2018 results पेज पर चले आएंगे।
- यहां डिटेल्स भरें और इसके बाद ICAI CA Intermediate Nov 2018 result पर क्लिक करें।
- नवंबर 2018 परीक्षा के लिए आपका ICAI CA इंटरमीडिएट का परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- यहां से आप अपना ICAI CA इंटरमीडिएट का परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं।