विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ICAI CA Result 2024: सीए फाइनल और इंटर मई सेशन का रिजल्ट कहां और कब होगा घोषित, ये रही डिटेल

Published: Tue, 25 Jun 2024 12:10 PM (IST)Updated: Tue, 25 Jun 2024 12:12 PM (IST)

सीए फाइनल एवं इंटर के नतीजों का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। आईसीएआई सीसीएम धीरज खंडेलवाल ...और पढ़ें

ICAI CA Result 2024 जुलाई के प्रथम सप्ताह में हो सकता है घोषित।
ICAI CA Result 2024 जुलाई के प्रथम सप्ताह में हो सकता है घोषित।

HighLights

  1. सीए फाइनल और इंटर मई सेशन का रिजल्ट जुलाई के प्रथम सप्ताह में हो सकता है घोषित।
  2. ऑफिशियल वेबसाइट icai.org एवं icai.nic.in पर चेक कर पाएंगे नतीजे।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) की ओर से सीए फाइनल एवं इंटर मई सेशन का रिजल्ट जुलाई के प्रथम सप्ताह में जारी किया जाएगा। सीसीएम धीरज खंडेलवाल की ओर से यह जानकारी X पर ट्वीट के माध्यम से प्रदान की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 2 कॉउंसिल की मीटिंग 2 एवं 3 जुलाई को की जाएगी और नतीजे 5 जुलाई को जारी किये जा सकते हैं।

नतीजे जारी होते ही इस एग्जाम में भाग लेने वाले परीक्षार्थी ऑनलाइन माध्यम से इसे चेक कर सकेंगे। रिजल्ट का लिंक ICAI की ऑफिशियल वेबसाइट icai.org एवं icai.nic.in पर एक्टिव किया जाएगा जहां से आप लॉग इन डिटेल दर्ज करके रिजल्ट की जांच कर पायेंगे।

कब हुई थीं परीक्षाएं

आईसीएआई की ओर से सीए इंटर ग्रुप 1 की परीक्षाओं का आयोजन 3, 5 एवं 9 मई 2024 को एवं ग्रुप 2 की परीक्षाएं 11, 15 एवं 17 मई 2024 को संपन्न करवाई गई थीं। इसके अलावा सीए फाइनल ग्रुप 1 का एग्जाम 2, 4 एवं 8 मई और ग्रुप 2 की परीक्षाएं 10, 14 एवं 26 मई 2024 को संपन्न करवाई गई थीं। एसेसमेंट टेस्ट का आयोजन 14 एवं 16 मई को करवाया गया था।

कैसे चेक कर सकेंगे नतीजे

  • सीए फाइनल एवं इंटर के नतीजे चेक करने के लिए आपको सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको रिजल्ट के लिए एक्टिव लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपको लॉग इन क्रेडेंशियल दर्ज (रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर) कर सबमिट करना होगा।
  • अब आपका परिणाम स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे चेक करने के साथ ही इसे डाउनलोड भी कर सकेंगे।

रिजल्ट जारी होने के साथ ही द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया की ओर से टॉपर्स के नाम भी साझा किये जाएंगे। एग्जाम से जुड़ी विस्तृत डिटेल के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- SSC CGL Notification 2024: एसएससी सीजीएल एग्जामिनेशन के लिए नोटिफिकेशन जारी, इन डेट्स में पूरी होगी भर्ती प्रक्रिया, आवेदन शुरू