विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 01, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IBPS RRB 2025: आईबीपीएस पीओ, क्लर्क के 13271 पदों पर आवेदन स्टार्ट, फीस, योग्यता सहित पूरी डिटेल करें चेक

Published: Mon, 01 Sep 2025 10:22 AM (IST)Updated: Tue, 02 Sep 2025 09:35 AM (IST)

आईबीपीएस की ओर से क्लर्क एवं पीओ भर्ती (RRB 14th Exam 2025) के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 1 सितंबर से ...और पढ़ें

IBPS RRB 2025 की पूरी डिटेल यहां से करें चेक।
IBPS RRB 2025 की पूरी डिटेल यहां से करें चेक।

HighLights

  1. आईबीपीएस पीओ क्लर्क के बंपर पदों पर आवेदन स्टार्ट।
  2. 21 सितंबर है फॉर्म भरने की लास्ट डेट।
  3. पात्रता सहित अन्य डिटेल इस पेज से करें चेक।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। देशभर की रीजनल एवं रूरल बैंक में सरकारी नौकरी पाने का बेहतरीन मौका है। इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सोनेल सिलेक्शन (IBPS) की ओर से ऑफिसर (Scale-I, II & III) और ऑफिस असिस्टेंट (Multipurpose) के बंपर पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन प्रक्रिया 1 सितंबर 2025 से स्टार्ट कर दी गई है। जो उम्मीदवार आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क एवं पीओ पदों के लिए पात्रता पूरी करते हैं वे ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट www.ibps.in पर जाकर या इस पेज से फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन की लास्ट डेट 21 सितंबर 2025 निर्धारित है।

पात्रता एवं मापदंड

इस भर्ती में आवेदन के लिए ज्यादातर पदों के लिए अभ्यर्थी का ग्रेजुएट होना अनिवार्य है। इसके साथ ही कुछ पदों के लिए उम्मीदवार ने इलेक्ट्रॉनिक्स/ संचार/ कंप्यूटर विज्ञान/ सूचना प्रौद्योगिकी में स्नातक/ CA/ MBA/ बैचलर डिग्री इन लॉ (LLB)/ कृषि/ बागवानी/ डेयरी/ पशु / पशु चिकित्सा विज्ञान/ इंजीनियरिंग डिग्री प्राप्त की हो। पात्रता की विस्तृत डिटेल के लिए अभ्यर्थी एक बार ऑफिशियल नोटिफिकेशन का अवलोकन अवश्य कर लें।

आयु सीमा

आईबीपीएस की ओर से पद के अनुसार आयु सीमा अलग-अलग निर्धारित की गई है।

  • ऑफिस असिस्टेंट: न्यूतनम आयु 18 एवं अधिकतम 28 वर्ष
  • ऑफिसर स्केल I : 18 से 30 वर्ष
  • सीनियर मैनेजर ऑफिसर स्केल III : 21 से 40 साल
  • अन्य सभी पद : 21 से 32 वर्ष
  • आरक्षित वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों को नियमानुसार उम्र में छूट दी जाएगी।

एप्लीकेशन प्रॉसेस

  • इस भर्ती में आवेदन के लिए सबसे पहले आईबीपीएस की ऑफिशियल साइट ibps.in पर विजिट करें।
  • होम पेज पर Officers (Scale-I, II & III) under RRBs (CRP-RRBs-XIV) के आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद नए पेज पर पहले Click here for New Registration पर क्लिक करें और मांगी गई डिटेल भरकर पंजीकरण कर लें।
  • रजिस्ट्रेशन होने के बाद अभ्यर्थी अन्य डिटेल भरकर फॉर्म को पूरा करें।
  • हस्ताक्षर एवं फोटोग्राफ अपलोड करें।
  • निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • अंत में पूर्व रूप से भरे हुए फॉर्म का एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

महत्वपूर्ण तिथियां 

एप्लीकेशन फीस

इस भर्ती में आवेदन के साथ कैटेगरी वाइज निर्धारित शुल्क जमा करना अनिवार्य है। बिना एप्लीकेशन फीस के आवेदन स्वीकार नहीं किये जायेंगे। अनरिजर्व, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 850 रुपये एवं एससी/ एसटी/ पीएच वर्ग के लिए 175 रुपये निर्धारित है।

यह भी पढ़ें- CCRAS Recruitment 2025: सीसीआरएएस भर्ती के लिए आवेदन डेट एक्सटेंड, अब 22 सितंबर तक रहेगा फॉर्म भरने का मौका