Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    IBPS ने जारी किया 2022 का RRB और PSB परीक्षा कार्यक्रम, जानें आफिस असिस्टेंट, क्लर्क, PO और SO एग्जाम डेट

    By Rishi SonwalEdited By:
    Updated: Mon, 17 Jan 2022 08:23 AM (IST)

    IBPS द्वारा 16 जनवरी 2022 को जारी IBPS एग्जाम कैलेंडर 2022 के अनुसार आरआरबी में ऑफिस असिस्टेंट और ऑफिसर स्केल 1 पदों पर भर्ती के लिए प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन अगस्त 2022 में 7 13 14 20 और 21 तारीखों पर आयोजित होंगी।

    Hero Image
    IBPS क्लर्क भर्ती के लिए प्रारंभिक परीक्षा 28 अगस्त, 3 व 4 सितंबर 2022 को आयोजित की जाएगी।

    नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। IBPS द्वारा आयोजित की जाने वाली बैंकिंग भर्ती परीक्षाओं की तैयारी में जुटे उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण अलर्ट। देश के विभिन्न सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों (PSBs) और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों (PSBs) में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए चयन परीक्षाओं का आयोजन करने वाले संस्थान, ‘इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सोनेल सिलेक्शन’ यानि (आईबीपीएस) द्वारा वर्ष 2022-23 के लिए परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। संस्थान द्वारा रविवार, 16 जनवरी 2022 को जारी IBPS एग्जाम कैलेंडर 2022 के अनुसार, आरआरबी में ऑफिस असिस्टेंट और ऑफिसर स्केल 1 पदों पर भर्ती के लिए प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन अगस्त 2022 में 7, 13, 14, 20 और 21 तारीखों पर आयोजित होंगी। वहीं, ऑफिसर स्केल 1 पदों के लिए मुख्य परीक्षा 24 सितंबर को और ऑफिस असिस्टेंट पदों के लिए मुख्य परीक्षा 1 अक्टूबर 2022 को आयोजित की जाएंगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बात करें आरआरबी ऑफिसर स्केल 2 और स्केल 3 के लिए तो जारी IBPS एग्जाम कैलेंडर 2022 के अनुसार, इन पदों के लिए सिंगल एग्जामिनेशन का आयोजन 24 सितंबर 2022 को किया जाएगा।

    सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों (PSBs) के लिए परीक्षा कार्यक्रम

    दूसरी तरफ, जारी IBPS एग्जाम कैलेंडर 2022 के मुताबिक PSBs में क्लर्क भर्ती के लिए प्रारंभिक परीक्षा 28 अगस्त, 3 व 4 सितंबर 2022 को आयोजित की जाएगी। वहीं, इसके बाद इन पदों के लिए मुख्य परीक्षा 8 अक्टूबर 2022 को आयोजित की जाएगी।

    इसी प्रकार, PSBs में प्रॉबेशनरी ऑफिसर/मैनेजमेंट ट्रेनी (PO/MT) भर्ती के लिए प्रारंभिक परीक्षा 15, 16 और 22 अक्टूबर 2022 को आयोजित की जाएगी। इसके बाद, आईबीपीएस पीओ प्रिलिम्स 2022 में सफल उम्मीदवारों के लिए मुख्य परीक्षा 26 नवंबर 2022 को आयोजित की जाएगी।

    बात करें PSBs में स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) भर्ती की तो इन पदों के लिए IBPS द्वारा प्रारंभिक परीक्षा आयोजन 24 दिसंबर और 31 दिसंबर 2022 को किया जाएगा। प्रारंभिक परीक्षा में सफल घोषित उम्मीदवारों के लिए IBPS द्वारा एसओ मेन एग्जाम का आयोजन, IBPS एग्जाम कैलेंडर 2022 के अनुसार, 29 जनवरी 2023 को किया जाएगा।