IAF Agniveervayu Phase 2 Admit Card 2023: एयरफोर्स अग्निवीर फेज 2 भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड रिलीज
IAF Agniveervayu Phase 2 Admit Card 2023 इंडियन एयरफोर्स अग्निवीर फेज 1 भर्ती परीक्षा परिणाम में सफल होने वाले उम्मीदवार अब अगले चरण यानी कि फेज 2 एग्जाम में शामिल होना होगा। वहीं दूसरे फेज के लिए प्रवेश पत्र 23 फरवरी तक आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध रहेंगे।
एजुकेशन डेस्क। IAF Agniveervayu Phase 2 Admit Card 2023: इंडियन एयरफोर्स (IAF) ने अग्निवीर फेज 2 भर्ती परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। IAF ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर agnipathvayu.cdac.in पर इसे रिलीज किया है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार पोर्टल पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों को इस बात का ध्यान रखना होगा कि हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को पोर्टल पर जरूरी डिटेल्स एंटर करनी होगी। इसके बाद कंप्यूटर स्क्रीन पर प्रवेश पत्र प्रदर्शित हो जाएगा।
आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर करें क्लिक
इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके प्रवेश पत्र को करें डाउनलोड
अग्निवीर वायु फेज-2 एडमिट कार्ड इस डेट तक रहेंगे उपलब्ध
इंडियन एयरफोर्स अग्निवीर फेज 1 भर्ती परीक्षा परिणाम में सफल होने वाले उम्मीदवार अब अगले चरण यानी कि फेज 2 एग्जाम में शामिल होना होगा। वहीं, दूसरे फेज के लिए प्रवेश पत्र 23 फरवरी तक आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध रहेंगे। लास्ट डेट बीतने के बाद लिंक को पोर्टल से हटा दिया जाएगा, इसलिए समय रहते प्रवेश पत्र को डाउनलोड कर लें। प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवार IAF अग्निवीर चरण 2 2023 परीक्षा तिथि और समय की जांच कर सकते हैं। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, उम्मीदवारों को IAF 01/2023 फेज 2 परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र पर दिए गए निर्देशों के अनुसार सेंटर पर पहुंचना होगा। नियमों की अनदेखी करने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा में शामिल होने से रोक दिया जाएगा।
UGC NET 2022 Admit Card: How to apply: अग्निवीरवायु चरण 2 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स
अग्निवीरवायु चरण 2 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक साइट agnipathvayu.cdac.in पर जाएं। अब होम पेज पर उपलब्ध अनाउंसमेंट लिंक पर क्लिक करें। अब एक ड्रॉप डाउन बॉक्स खुलेगा, जहां उम्मीदवारों को CASB IAF अग्निवीरवायु 01/2023 फेज 2 एडमिट कार्ड लिंक मिलेगा। एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को लॉगिन विवरण दर्ज करना होगा।
अब सबमिट पर क्लिक करें और आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।एडमिट कार्ड चेक करें और पेज डाउनलोड करें। आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
बता दें कि अग्निपथ स्कीम के तहत इंडियन आर्मी, नेवी और एयरफोर्स में 4 साल के लिए अग्निवीरों की भर्ती की जा रही है। इसी क्रम में यह नियुक्तियां की जा रही हैं। इस भर्ती के संबंध में ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवारों को इस संबंध में आधिकारिक नोटिफिकेशन की जांच करनी चाहिए।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।