HTET Admit Card 2023: हरियाणा टीईटी एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जल्द, इन डेट्स में होगा एग्जाम
HTET Haryana TET Admit Card 2023 हरियाणा टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट 2023 के लिए बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा की ओर से जल्द ही एडमिट कार्ड जारी कर दिए जाएंगे। एडमिट कार्ड ऑनलाइन माध्यम से bseh.org.in पर जारी किया जायेगा जहां से आप मांगी गयी जानकारी दर्ज करके इसे डाउनलोड कर सकेंगे। एग्जाम 2 एवं 3 दिसंबर को आयोजित किया जाएगा।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। HTET Admit Card 2023: हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी एचटीईटी 2023 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन, हरियाणा की ओर से हरियाणा टीईटी एग्जाम के लिए जल्द ही एडमिट कार्ड जारी कर दिए जाएंगे। एडमिट ऑनलाइन माध्यम से बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट www.bseh.org.in या www.haryanatet.in पर जारी किये जाएंगे जहां से आप अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को लॉग इन क्रेडेंशियल दर्ज करना होगा।
HTET 2023: एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के मुख्य बिंदु
हरियाणा टीईटी 2023 एडमिट कार्ड जारी होने में कुछ ही समय बचा है। हम यहां एडमिट कार्ड डाउनलोड करने से संबंधित स्टेप्स बता रहे हैं जिनको फॉलो करके आप आसानी से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे-
- हरियाणा टीईटी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले haryanatet.in पर जाएं।
- ऑफिशियल वेबसाइट के होम पेज पर एडमिट कार्ड जारी होने पर लिंक एक्टिव हो जायेगा उस पर क्लिक करें।
- अब आपको लॉग इन क्रेडेंशियल दर्ज करके सबमिट करना होगा।
- जानकारी सबमिट करते ही एडमिट कार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा।
- अब आप इसे डाउनलोड करके इसका प्रिंटआउट निकाल लें।
HTET Admit Card 2023: इन डेट्स में होगी परीक्षा
एचटीईटी 2023 लेवल 3 के लिए परीक्षा 2 दिसंबर को और लेवल 2 एवं लेवल 1 के लिए एग्जाम 3 दिसंबर 2023 को दो शिफ्ट में आयोजित किया जायेगा। 2 लेवल 3 की परीक्षा दोपहर 3 बजे से 5:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। लेवल 2 की परीक्षा 3 दिसंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक एवं लेवल 1 की परीक्षा 3 बजे से 5:30 बजे तक संपन्न करवाई जाएगी।
अभ्यर्थी ध्यान रखें कि वे परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड एवं एक वैलिड पहचान पत्र अनिवार्य रूप से साथ लेकर जाएं, बिना एडमिट कार्ड एवं पहचान पत्र के आपको परीक्षा हॉल में एंट्री नहीं दी जाएगी।
यह भी पढ़ें- CRPF HCM Result 2023 OUT: सीआरपीएफ एचसीएम, ASI भर्ती का रिजल्ट घोषित, ये रहा डायरेक्ट लिंक
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।