HSSC Group D Answer Key: एचएसएससी ग्रुप डी आंसर की जल्द हो सकती है जारी, इन स्टेप्स से कर सकेंगे डाउनलोड
HSSC Group D Answer Key 2023 हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) की ओर से ग्रुप डी एग्जाम के लिए आंसर की जल्द ही जारी होने की संभावना है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया था वे आंसर की जारी होते ही ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकेंगे। एग्जाम का आयोजन 21 एवं 22 अक्टूबर 2023 को करवाया गया था।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। HSSC Group D Answer Key 2023: हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (HSSC) की ओर से ग्रुप डी पदों के लिए सामान्य पात्रता परीक्षा (सीईटी) का आयोजन 21 एवं 22 अक्टूबर 2023 को 2 शिफ्ट में आयोजित करवाया गया था। एग्जाम संपन्न होने के बाद से ही अब उम्मीदवार आंसर की जारी होने का इंतजार कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एचएसएससी ग्रुप डी के लिए आंसर की कभी भी जारी की जा सकती है। हालांकि विभाग की ओर से इस बारे में अभी तक कोई भी ऑफिशियल जानकारी साझा नहीं की गयी है।
अभ्यर्थियों को बता दें कि आंसर की ऑनलाइन माध्यम से एचएसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट hssc.gov.in पर जारी की जाएगी जहां से आप इसे डाउनलोड कर सकेंगे।
HSSC 2023 Group D Answer Key: ऐसे कर सकेंगे उत्तर कुंजी डाउनलोड
- एचएसएससी ग्रुप डी आंसर की 2023 डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- वेबसाइट के होम पेज पर उत्तर कुंजी जारी होते ही उसका लिंक एक्टिवेट हो जायेगा जिस पर आपको क्लिक करना होगा।
- अब उत्तर कुंजी पीडीएफ फॉर्मेट में स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी।
- इसके बाद आप इसे डाउनलोड कर लें।
- आंसर की डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवार इसके द्वारा अपने सभी प्रश्न उत्तरों का मिलान कर सकते हैं।
दर्ज कर सकेंगे आपत्ति
उत्तर कुंजी द्वारा अभ्यर्थी सभी प्रश्न उत्तरों का मिलान करें और अगर वे उसमें दिए किसी उत्तर से संतुष्ट नहीं होंगे तो उस पर आपत्ति दर्ज कर सकेंगे। आपत्ति लॉग इन विंडो के माध्यम से दर्ज की जा सकेगी जो एचएसएससी की ओर से एक्टिवेट किया जाएगा। आंसर की पर आपत्ति दर्ज करने के लिए उम्मीदवारों को प्रति प्रश्न ऑनलाइन माध्यम से शुल्क का भुगतान करना होगा।
आपको जानकारी दे दें कि एचएसएससी ग्रुप डी एग्जाम हरियाणा एवं चंडीगढ़ के 17 जनपदों में आयोजित की गयी थी। इसके लिए सभी जिलों में 798 सेंटर्स तैयार किये गए थे। इस वर्ष इस एग्जाम के लिए कुल 1375151 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन किया था।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।