HSSC Group D Admit Card 2023: हरियाणा ग्रुप डी परीक्षा के एडमिट कार्ड इस तारीख तक, CET 21 व 22 अक्टूबर को
HSSC Group D Admit Card 2023 हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा सामान्य पात्रता परीक्षा (सीईटी) 2023 में सम्मिलित होने के प्रवेश पत्र जल्द ही जारी कर दिए जाएंगे। आयोग द्वारा ग्रुप डी एडमिट कार्ड जारी किए जाने की तिथि की एलान नहीं किया गया है लेकिन माना जा रहा है कि प्रवेश पत्र परीक्षा शुरू होने की तिथि से 2 दिन पहले यानी 19 अक्टूबर तक जारी कर दिए जाएंगे।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। HSSC Group D Admit Card 2023: हरियाणा ग्रुप डी परीक्षा 2023 के लिए आवेदन के लिए उम्मीदवारों को लिए अपडेट। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) द्वारा राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में ग्रुप डी स्तर के पदों पर सभी भर्तियों के लिए एक ही सामान्य पात्रता परीक्षा (सीईटी) 2023 में सम्मिलित होने के आवेदन किए उम्मीदवारों के प्रवेश पत्र जल्द ही जारी कर दिए जाएंगे। आयोग द्वारा एचएसएससी ग्रुप डी एडमिट कार्ड 2023 जारी किए जाने की तिथि की एलान नहीं किया गया है, लेकिन माना जा रहा है कि प्रवेश पत्र परीक्षा शुरू होने की तिथि से 2 दिन पहले यानी 19 अक्टूबर तक जारी कर दिए जाएंगे।
इससे पहले एचएसएससी ने हरियाणा सीईटी 2023 के लिए आवेदन किए उम्मीदवारों को आवंटित परीक्षा शहर की जानकारी पहले ही जारी कर दी है ताकि उम्मीदवार अपना एग्जाम-डे ट्रैवल-प्लान समय रहते बना सकें। आयोग ने इसके लिए उम्मीदवारों को सीईटी (ग्रुप डी) 2023 एग्जाम सिटी स्लिप बुधवार, 11 अक्टूबर को जारी की है, जिसे उम्मीदवार एचएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट, hssc.gov.in पर एक्टिव लिंक या नीचे दिए डायरेक्ट लिंक से सम्बन्धित पेज पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।
HSSC हरियाणा CET (ग्रुप डी) 2023 एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड लिंक
उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए हरियाणा एसएससी द्वारा सीईटी ग्रुप डी एडमिट कार्ड 2023 डाउनलोड के लिए आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से उपलब्ध कराया जाएगा। ऐसे में उम्मीदवार इस वेबसाइट पर समय-समय पर विजिट करते रहें।
यह भी पढ़ें - HSSC CET Group D परीक्षा के लिए सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी, यहां दिए लिंक से करें डाउनलोड
HSSC Group D Admit Card 2023: 2 दिन 2 पालियों में परीक्षा
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा जारी HSSC CET एडमिट कार्ड 2023 के लिए नोटिस के मुताबिक परीक्षा का आयोजन 21 व 22 अक्टूबर तक यानी 2 दिन तक किया जाएगा। परीक्षा दोनों ही तिथियों पर 1.45-1.45 घंटे की दो पालियों में आयोजित की जानी है, जो कि सुबह 10 बजे और दोपहर 3 बजे से शुरू होनी है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।