HPSC HCS Prelims: जारी हुए हरियाणा सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा के Answer Key, 15 फरवरी तक दर्ज कराएं आपत्ति
जो उम्मीदवार HPSC द्वारा 11 फरवरी 2024 को आयोजित HCS प्रारंभिक परीक्षा 2023 में सम्मिलित हुए थे वे प्रीलिम्स एग्जाम की अनौपचारिक उत्तर-कुंजियां (HPSC HCS Prelims 2023 Answer Key) को डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें। इसके बाद होम पेज पर ही दिए गए लिंक या नीचे दिए डायरेक्ट लिंक से उम्मीदवार आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। हरियाणा सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2023 में सम्मिलित हुए उम्मीदवारों के लिए अपडेट। हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) ने हरियाणा सिविल सेवा (HCS) प्रारंभिक परीक्षा 2023 की अनौपचारिक उत्तर-कुंजियां (HPSC HCS Prelims 2023 Answer Key) जारी कर दी गई हैं। आयोग द्वारा सोमवार, 12 फरवरी 2024 को जारी नोटिस के अनुसार प्रारंभिक परीक्षा के प्रश्न-पत्रों (सामान्य अध्ययन और CSAT) के क्वेश्चन बुकलेट और स्टैंडर्ड आंसर-की आधिकारिक वेबसाइट, hpsc.gov.in पर जारी कर दिए गए हैं।
HPSC HCS Prelims 2023 Answer Key: इन स्टेप में करें आंसर-की डाउनलोड
ऐसे में जो उम्मीदवार HPSC द्वारा 11 फरवरी 2024 को आयोजित HCS प्रारंभिक परीक्षा 2023 में सम्मिलित हुए थे, वे प्रारंभिक परीक्षा की अनौपचारिक उत्तर-कुंजियां (HPSC HCS Prelims 2023 Answer Key) को डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें और फिर होम पेज पर दिए गए लिंक या नीचे दिए डायरेक्ट लिंक से उम्मीदवार आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं। डाउनलोड पेज पर उम्मीदवारों को अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से लॉग-इन करना होगा।
HPSC HCS Prelims 2023 Answer Key: 15 फरवरी तक दर्ज कराएं आपत्ति
उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि HPSC ने HCS प्रारंभिक परीक्षा 2023 के उत्तर-कुंजियां (HPSC HCS Prelims 2023 Answer Key) को जारी करने के साथ ही साथ इन पर आपत्तियों को भी आमंत्रित किया है। जिस किसी भी उम्मीदवार को आयोग द्वारा जारी किए गए किसी भी प्रश्न के उत्तर को लेकर कोई आपत्ति है तो वे इस इस पेज पर डाउनलोड लिंक के माध्यम से ही लॉग-इन करके दर्ज करा सकते हैं।
यह भी पढ़ें - हरियाणा पुलिस में 6000 कॉन्स्टेबल (GD) की भर्ती अधिसूचना HSSC ने जारी की, 20 फीसदी पद महिलाओं के लिए आरक्षित
आपत्ति दर्ज कराने के लिए उम्मीदवारों को प्रति प्रश्न 250 रुपये के शुल्क का भुगतान भी करना होगा, जिसे उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यमों से भर सकेंगे। आपत्ति दर्ज कराने की आखिरी तारीख HPSC ने 15 फरवरी 2024 (रात 11.59 बजे तक) निर्धारित की है।
उम्मीदवारों से प्राप्त हुई आपत्तियों की समीक्षा HPSC सम्बन्धित विषय विशेषज्ञों से कराएगा और इसके बाद फाइनल आंसर-की और नतीजे जारी किए जाएंगे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।