Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    HPBOSE SOS Result 2024: हिमाचल प्रदेश बोर्ड ने 8, 10वीं और 12वीं कक्षा के नतीजे किए घोषित, hpbose.org करें चेक

    Updated: Tue, 03 Dec 2024 01:57 PM (IST)

    हिमाचल प्रदेश बोर्ड की ओर से आठवीं दसवीं और बारहवीं कक्षा के नतीजे आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जारी किए गए हैं। रिजल्ट की जांच करने के लिए उम्मीदवारों को रोल नंबर एंटर करना होगा। इसके बाद परिणाम आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएंगे। अभ्यर्थी इसका प्रिंटआउट लेकर भविष्य के लिए रख लें। ज्यादा जानकारी के लिए कैंडिडेट्स पोर्टल पर विजिट कर सकते हैं।

    Hero Image
    HPBOSE SOS Result 2024: हिमाचल प्रदेश बोर्ड ने नतीजे आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए गए हैं।

    एजुकेशन डेस्क,नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HPBOSE) ने सितंबर में आयोजित हुईं आठवीं, दसवीं और बारहवीं कक्षा के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। एचपीबीओएसई ने इस संबंध में आधिकारिक वेबसाइट पर सूचना जारी की गई है। इसके मुताबिक,8वीं कक्षा की परीक्षा, दसवीं कक्षा के लिए (फुल सब, री-अपीयर, इम्प्रूवमेंट,एडिशनल एग्जामिनेशन रिजल्ट, सितंबर- 2024) और 12वीं कक्षा के लिए (फुल सब्जेक्ट,री-अपीयर,इम्पूवमेंट ,एडिशनल) एग्जामिनेशन Sep-2024 रिजल्ट का एलान आधिकारिक वेबसाइट https://hpbose.org/Result. पर किया गया है। इस परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नतीजो की जांच कर सकते हैं। परीक्षार्थी चाहें तो नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके रिजल्ट की जांच कर सकते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    HPBOSE SOS Result 2024: हिमाचल प्रदेश बोर्ड 8वीं, 10वीं और 12वीं रिजल्ट की जांच करने के लिए फॉलो ककरें ये आसान स्टेप्स 

    सबसे पहले स्टूडेंट्स को हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (एचपीबीएसई) की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाएं। अब होमपेज पर, परिणाम या "परीक्षा परिणाम" वाला सेक्शन लिंक देखें।

    उपलब्ध विकल्पों में से "एचपी एसओएस विशेष परीक्षा परिणाम" का विकल्प चुनें। आपको अपना रोल नंबर, पंजीकरण संख्या या अन्य विवरण दर्ज करने के लिए कहा जा सकता है। अब आवश्यक जानकारी दर्ज करने के बाद सबमिट पर क्लिक करें। आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा। फिर आप भविष्य में उपयोग के लिए अपने परिणाम डाउनलोड या प्रिंट कर सकते हैं।

    Board Exam Date 2025: फरवरी-मार्च में होंगी बोर्ड परीक्षाएं 

    हिमाचल प्रदेश के अलावा, हाल ही में हरियाणा बोर्ड की ओर से परीक्षा तिथियों की घोषणा कर दी है। इसके मुताबिक, दसवीं कक्षा के लिए परीक्षा का आयोजन 27 फरवरी, 2024 से शुरू होगा, जो कि 15 मार्च 2024 तक चलेगी। इसके अलावा, 12वीं कक्षा के लिए परीक्षा 26 फरवरी, 2024 से शुरू होंंगी, जो कि 28 मार्च, 2024 तक कराई जाएंगी। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एग्जाम डेट्स की जांच कर सकते हैं। साथ ही इसका प्रिंटआउट लेकर रख सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। हिमाचल प्रदेश बोर्ड के अलावा, कई अन्य बोर्ड ने भी दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षा तिथि की घोषणा कर दी गई है। सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाएं फरवरी में आयोजित की जाएंगी। दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षाएं फरवरी में कंडक्ट कराई जाएगी। संबंधित बोर्ड की एग्जाम डेटशीट चेक करने के लिए स्टूडेंट्स को पोर्टल पर विजिट करना होगा।