Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    HPBOSE SOS Result 2023: हिमाचल प्रदेश बोर्ड ने 12वीं सहित इन कक्षाओं के लिए जारी किए एसओएस रिजल्ट, करें चेक

    By Nandini DubeyEdited By: Nandini Dubey
    Updated: Tue, 21 Nov 2023 03:09 PM (IST)

    HPBOSE SOS Result 2023 हिमाचल प्रदेश बोर्ड की ओर से एसओएस 12वीं कक्षा (फुल सब्जेक्ट री-अपीयर सुधारएडशिनल) परिणाम की राह देख रहे परीक्षार्थियों के लिए अहम सूचना है। बोर्ड नतीजों का एलान कर दिया है। यह पोर्टल पर जारी किए गए गए हैं। कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि वे आवश्यक जानकारी एंटर करने के बाद इसकी जांच कर लें।

    Hero Image
    HPBOSE SOS Result 2023: हिमाचल प्रदेश बोर्ड ने 12वीं सहित इन कक्षाओं के लिए जारी किए एसओएस रिजल्ट (image-freepik)

     एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। HPBOSE SOS Result 2023: हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (Himachal Pradesh Board of School Education, HPBOSE) ने 8वीं, 10वीं और 12वीं कक्षाओं के लिए स्टेट ओपन स्कूल परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए हैं। HPBOSE ने 12वीं कक्षा (फुल सब्जेक्ट, री-अपीयर, सुधार,एडशिनल) परीक्षाओं, एचपीएसओएस 10वीं (फुल सब्जेक्ट, री-अपीयर,एडिशनल) और एचपीएसओएस 8वीं परीक्षा सितंबर 2023 के लिए घोषित किए गए हैं। हिमाचल प्रदेश बोर्ड ने आठवीं, मैट्रिक और प्लस टू के लिए HPBOSE SOS मार्कशीट 2023 भी जारी की है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर करें क्लिक 

    HPBOSE SOS 8th, 10th, 12th Result 2023: hpbose.org पर देखें नतीजे 

    परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों को सलाह दी जाती है कि वे नतीजों की जांच करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाकर लिंक पर क्लिक कर सकते हैं। इकसे बाद, उन्हें जरूरी डिटेल्स एंटर करनी होगी। इसके बाद रिजल्ट उनकी स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी। इसके अलावा, छात्र-छात्राएं और उनके पैरेंट्स नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके भी रिजल्ट देख सकते हैं। 

    HPBOSE SOS Result 2023:हिमाचल प्रदेश बोर्ड एसओएस रिजल्ट चेक करने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स

    सबसे पहले उम्मीदवारों को HPBOSE की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाना होगा। इसके बाद,"परिणाम" टैब पर क्लिक करें। अब "एसओएस परिणाम 2023" लिंक चुनें। अब अपना रोल नंबर और अन्य आवश्यक विवरण दर्ज करें। इसके बाद, सबमिट" बटन पर क्लिक करें। अब आपका परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा। अब आप "डाउनलोड रिजल्ट" बटन पर क्लिक करके अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

    बता दें कि हिमाचल प्रदेश बोर्ड जल्द ही दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षाओं का शेड्यूल भी जारी करेगा। ज्यादा जानकारी के लिए कैंडिडेट्स पोर्टल पर विजिट कर सकते हैं।   

    यह भी पढ़ें: Board Exams 2024: यूपी और बिहार समेत अन्य बोर्ड कब जारी करेंगे 10वीं, 12वीं का एग्जाम शेड्यूल, पढ़ें यहां 

    यह भी पढ़ें: Board Exam 2024-25: कब से शुरू होंगी साल में 2 बार बोर्ड परीक्षाएं, क्या है लेटेस्ट अपडेट, यहां जानें सब कुछ