Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    HPBOSE Date Sheet 2023: हिमाचल बोर्ड मैट्रिक, जमा दो टर्म 2 परीक्षाओं के लिए टाइम-टेबल जारी, ऐसे करें डाउनलोड

    By Rishi SonwalEdited By: Rishi Sonwal
    Updated: Fri, 06 Jan 2023 08:52 AM (IST)

    HPBOSE 10th 12th Date Sheet 2023 हिमाचल प्रदेश बोर्ड ने मैट्रिक और जमा दो की टर्म 2 परीक्षाओं के लिए प्रस्तावित टाइम-टेबल जारी कर दिया है। इनके मुताबिक जहां कक्षा 12 के टर्म 2 एग्जाम 10 मार्च से शुरू होंगे तो कक्षा 10 की परीक्षाएं 11 मार्च से होंगी।

    Hero Image
    HPBOSE 10th, 12th Date Sheet 2023: हिमाचल बोर्ड 10वीं, 12वीं टर्म 2 टाइम-टेबल डाउनलोड लिंक आधिकारिक वेबसाइट, hpbose.org पर एक्टिव।

    एजुकेशन डेस्क। HPBOSE 10th, 12th Date Sheet 2023: हिमाचल प्रदेश बोर्ड से मैट्रिक और जमा दो कक्षाओं के छात्र-छात्राओं के लिए बड़ी खबर। हिमाचल प्रदेश विद्यालयी शिक्षा बोर्ड (एचपीबीओएसई) ने वर्ष 2022-23 में दो चरणों बोर्ड परीक्षाओं के कार्यक्रम के अंतर्गत दूसरे टर्म की परीक्षाओं का विषयवाा कार्यक्रम यानि डेटशीट जारी कर दी है। बोर्ड द्वारा एचपीबीओएसई 10वीं, 12वीं डेटशीट 2023 को वीरवार, 5 जनवरी 2023 को जारी किया और इसके साथ ही इन्हें डाउनलोड करने के लिए लिंक को भी आधिकारिक वेबसाइट, hpbose.org पर एक्टिव कर दिया गया है। हिमाचल प्रदेश बोर्ड के मैट्रिक या जमा दो के परीक्षार्थी इस वेबसाइट पर एक्टिव लिंक या नीचे दिए डायरेक्ट लिंक से एचपीबीओएसई टर्म 2 टाइम-टेबल PDF डाउनलोड कर सकते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    HPBOSE 10वीं टर्म 2 टाइम-टेबल 2023 PDF डाउनलोड लिंक

    HPBOSE 12वीं टर्म 2 टाइम-टेबल 2023 PDF डाउनलोड लिंक

    HPBOSE 10th, 12th Date Sheet 2023: जमा दो टर्म 2 10 मार्च से और मैट्रिक परीक्षाएं 11 मार्च से

    हिमाचल प्रदेश बोर्ड द्वारा जारी टर्म 2 परीक्षाओं के प्रस्तावित कार्यक्रम के मुताबिक मैट्रिक नियमित छात्र-छात्राओं के साथ-साथ कंपार्टमेंट, श्रेणी सुधार, अतिरिक्त विषय और राज्य मुक्त विद्यालय के स्टूडेंट्स के लिए वार्षिक परीक्षाएं 11 मार्च से आयोजित की जाएंगी। ये परीक्षा निर्धारित तारीखों पर सुबह 8.45 बजे से दोपहर 12 बजे तक और फिर दोपहर 1.45 बजे से शाम 5 बजे तक दो पालियों में आयोजित की जाएंगी। पहले दिन की दोनो पालियों में हिंदी का पेपर आयोजित किया जाएगा। सबसे आखिर में 31 मार्च को दोनों पालियों में फाइनेंशियल लिट्रेसी का पेपर होगा।

    इसी प्रकार, एचपी बोर्ड जमा दो टर्म 2 परीक्षाओं की बात करें तो 10 मार्च को सुबह और शाम की पालियों में अंग्रेजी का पेपर होगा। सबसे आखिर में 31 मार्च को सुबह की पाली में संगीत का पेपर होगा और दूसरी पाली में कोई भी पेपर नहीं होगा।

    HPBOSE Date Sheet 2023: हिमाचल बोर्ड ने जारी की हेल्पलाइन

    हिमाचल प्रदेश बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की टर्म 2 परीक्षाओं के लिए डेटशीट जारी करने के साथ ही साथ छात्र-छात्राओं की किसी समस्या या प्रश्न के समाधान के लिए हेल्पलाइन भी जारी की है। रेगुलर स्टूडेंट्स टेलीफोन नंबर 01892-242149 पर और एसओएस स्टूडेंट्स टेलीफोन नंबर 01892-242199 पर फोन करके सहायता प्राप्त कर सकते हैं।

    comedy show banner
    comedy show banner