विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 31, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

HP TET 2020 answer key: नवंबर सेशन के लिए आंसर-की जारी, ऐसे करें चेक

By Nandini DubeyEdited By:
Published: Thu, 31 Dec 2020 07:47 PM (IST)Updated: Fri, 01 Jan 2021 09:57 AM (IST)

HP TET 2020 answer key हिमाचल प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (Himachal Pradesh Board of Secondary Education) ने एचपी टीईटी परीक्षा ...और पढ़ें

HP TET 2020 answer key: हिमाचल प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (Himachal Pradesh Board of Secondary Education)
HP TET 2020 answer key: हिमाचल प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (Himachal Pradesh Board of Secondary Education)

HP TET 2020 answer key: हिमाचल प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (Himachal Pradesh Board of Secondary Education) ने एचपी टीईटी परीक्षा के लिए आंसर-की जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार ऑफिशियल पोर्टल hpbose.org पर ऑनलाइन मोड में आंसर की को डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि यह आंसर-की नवंबर सत्र के लिए जारी की गई है। वहीं अगर किसी उम्मीदवार को लगता है कि उनका कोई आंसर सही चेक नहीं हुआ है और उन्हें रीचेक कराना है तो फिर वह 6 जनवरी, 2021 तक आब्जेक्शन उठा सकते हैं। एचपी टीईटी 2020 नवंबर सत्र की परीक्षा 12 दिसंबर, 2020 से 15 दिसंबर, 202 तक आयोजित की गई थी।

ये है महत्वपूर्ण तारीखें

एचपी टीईटी 2020 एग्जाम 12 दिसंबर, 2020 से 15 दिसंबर, 2020 तक

एचपी टीईटी 2020 एग्जाम प्रोविजनल आंसर-की- 31, 2020

एचपी टीईटी 2020 एग्जाम आंसर-की के खिलाफ आपत्ति- 6 जनवरी, 2020

एचपी टीईटी 2020 एग्जाम रिजल्ट- जल्द होगी जारी

HP TET provisional Answer Key: आंसर-की ऐसे करें चेक

एचपी टीईटी 2020 की परीक्षा आंसर-की डाउनलोड करने के लिए HPBOSE की आधिकारिक वेबसाइट https://www.hpbose.org/ पर क्लिक करें। इसके बाद होमपेज पर मौजूद नोटिफिकेशन टैब पर क्लिक करें। इसके बाद एक नया पेज खुलेगा। यहां हर परीक्षा के लिए HP TET 2020 प्रोविजनल आंसर-की में से प्रत्येक के लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद जो प्रतिक्रियाएं दी गई हैं उन्हें डाउनलोड करें और जांचें।