HP Date Sheet 2025: हिमाचल प्रदेश 10th, 12th बोर्ड परीक्षा के लिए टाइम टेबल घोषित, जानें किस डेट में होगा किस सब्जेक्ट का एग्जाम
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से दसवीं एवं बारहवीं दोनों ही कक्षाओं की बोर्ड परीक्षाओं का टाइम टेबल जारी कर दिया गया है। टाइम टेबल के अनुसार दोनों ही क्लास के लिए परीक्षाएं 6 मार्च से शुरू की जाएंगी। 10वीं कक्षा का अंतिम पेपर 24 मार्च को वहीं 12वीं कक्षा का अंतिम पेपर 29 मार्च 2025 को संपन्न करवाया जायेगा।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HPBOSE) की ओर से दसवीं (10th) एवं सीनियर सेकेंडरी (12th) बोर्ड एग्जाम के लिए टाइम टेबल जारी कर दिया गया है। रेगुलर परीक्षाओं के साथ ही ओपन बोर्ड (SOS) के लिए भी बोर्ड की ओर से डेटशीट जारी की गई है। आपको बता दें कि 10th क्लास की बोर्ड परीक्षाएं 4 मार्च से शुरू होकर 24 मार्च 2025 तक एवं 12th क्लास की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 4 मार्च से लेकर 29 मार्च 2025 तक करवाया जायेगा।
10वीं कक्षा का टाइम टेबल
परीक्षा की तिथि | विषय/ पेपर |
4 मार्च 2024 | हिंदी |
5 मार्च 2025 | म्यूजिक वोकल |
6 मार्च 2025 | फाइनेंशियल लिटरेसी |
7 मार्च 2025 | अंग्रेजी |
10 मार्च 2025 | गणित |
13 मार्च 2025 | साइंस एंड टेक्नोलॉजी |
15 मार्च 2025 | कंप्यूटर साइंस |
17 मार्च 2025 | होम साइंस |
18 मार्च 2025 | म्यूजिक इंस्ट्रुमेंटल |
19 मार्च 2025 | उर्दू, तमिल, तेलुगू, संस्कृत, पंजाबी |
22 मार्च 2025 | सोशल साइंस |
24 मार्च 2025 | आर्ट, इकोनोमिक्स, कामर्स, आटोमोटिव, प्राइवेट सिक्योरिटी, रिटेल, इंफार्मेशन टेक्नोलाजी, हेल्थकेयर, एग्रीकल्चर, टूरिज्म एंड हास्पिटैलिटी, टेलीकाम, फिजिकल एजुकेशन, बैंकिंग, फाइनांस सर्विसेज एंड इंश्योरेंस, मीडिया एंड इंटरटेनमेंट, प्लंबर, ब्यूटी एंड वेलनेस, इलेक्ट्रानिक एंड हार्डवेयर, अपल्स मेड अप्स एंड होम फर्निसिंग, फूड प्रोसेसिंग। |
10th SOS एवं रेगुलर टाइम टेबल
12वीं कक्षा का टाइम टेबल
एग्जाम डेट | विषय/ पेपर |
4 मार्च | इकोनॉमिक्स |
5 मार्च | फिजिक्स |
6 मार्च | पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन |
7 मार्च | फाइनेंशियल लिटरेसी |
8 मार्च | अंग्रेजी |
10 मार्च | फाइन आर्ट्स |
11 मार्च | समाजशास्त्र |
12 मार्च | हिंदी, उर्दू |
13 मार्च | फिलॉसफी |
15 मार्च | गणित |
17 मार्च 2025 | राजनीतिक शास्त्र |
18 मार्च 2025 | अकाउंटेंसी, बायोलॉजी |
19 मार्च 2025 | साइकोलॉजी |
20 मार्च 2025 | इतिहास |
21 मार्च 2025 | फ्रेंच |
22 मार्च 2025 | संस्कृत |
24 मार्च 2025 | केमिस्ट्री, बिजनेस स्टडी |
25 मार्च 2025 | जियोग्राफी |
26 मार्च 2025 | ह्यूमन इकोलॉजी एंड फेमिली साइंस |
27 मार्च 2025 | म्यूजिक हिंदुस्तानी वोकल, म्यूजिक हिंदुस्तानी इंस्ट्रुमेंटल, म्यूजिक इंस्ट्रुमेंटल प्रसेसन |
28 मार्च 2025 | फिजिकल एजुकेशन, योग, कंप्यूटर साइंस, एग्रीकल्चर, आटोमोटिव, हेल्थकेयर, इंफार्मेशन टेक्नोलाजी, मीडिया एंड इंटरटेनमेंट, रिटेल, फिजिकल एजुकेशन, प्राइवेट सिक्योरिटी, टेलीकाम, टूरिज्म एंड हास्पिटैलिटी, बैंकिंग, फाइनांस सर्विसिज एंड इंश्योरेंस, होम फर्निशिंग, ब्यूटी एंड वेलनेस, इलेक्ट्रॉनिक एंड हार्डवेयर, प्लंबर, फूड प्रोसेसिंग |
29 मार्च 2025 | डांस : कत्थक एवं भरत नाट्यम |
12th SOS एवं रेगुलर टाइम टेबल
परीक्षा के लिए टाइमिंग
आपको बता दें कि हिमाचल प्रदेश 12th क्लास के लिए पेपर सुबह 8:45 से लेकर दोपहर 12 बजे तक संपन्न करवाया जायेगा। कुछ विषयों के लिए परीक्षा सुबह 8 बजकर 25 मिनट से लेकर 10 बजे तक आयोजित होगी। इसके अलावा 10th क्लास बोर्ड एग्जाम के लिए टाइमिंग सुबह 8:45 से लेकर दोपहर 12 बजे निर्धारित की गई है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।