Move to Jagran APP

HP Board 10th Result 2023 Date: हिमाचल प्रदेश 10वीं रिजल्ट हुआ जारी, ये रहा डायरेक्ट लिंक

HP Board 10th result 2023 Date हिमाचल प्रदेश बोर्ड से 10वीं की बोर्ड परीक्षा देने वाले स्टूडेंट्स का रिजल्ट आज दोपहर 230 PM पर जारी कर दिया गया है। स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

By Jagran NewsEdited By: Amit YadavThu, 25 May 2023 02:42 PM (IST)
HP Board 10th Result 2023 Date: हिमाचल प्रदेश 10वीं रिजल्ट हुआ जारी, ये रहा डायरेक्ट लिंक
HP Board 10th result 2023 Date: मई के अंत तक आ सकता है एचपी बोर्ड 10th रिजल्ट।

HP Board 10th result 2023 Date: हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से क्लास 10th एवं 12th Term 2 का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। रिजल्ट ऑनलाइन माध्यम से घोषित किया गया है। स्टूडेंट्स HPBOSE 10th रिजल्ट ऑनलाइन माध्यम से बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट hpbose.org पर जाकर जांच सकते हैं। नतीजों की जांच करने के लिए छात्र-छात्राओं को अपना रोल नंबर दर्ज करना होगा।

एचपी बोर्ड 10th रिजल्ट 2023 डायरेक्ट लिंक

HP Board 10th result 2023 Date: हिमाचल प्रदेश बोर्ड 10वीं के नतीजे हुए घोषित

हिमाचल प्रदेश बोर्ड 10वीं का रिजल्ट आज यानी 25 मई को दोपहर 2:30 पर जारी कर दिया गया है। बोर्ड की ओर से इस मामले में जानकारी पहले ही दे दी गयी थी। सभी स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से रिजल्ट की जांच कर सकते हैं। 

HP Board 10th result 2023: जारी की जाएगी टॉपर्स की लिस्ट

एचपी बोर्ड 10th रिजल्ट प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जारी किया जा सकता है। परिणाम की घोषणा के साथ ही राज्य में टॉप करने वाले स्टूडेंट्स की लिस्ट भी जारी की जा सकती है। रिजल्ट घोषित होने के बाद उसका डायरेक्ट लिंक इस पेज पर उपलब्ध करवा दिया जायेगा। इसके अलावा आप यहां से टॉपर्स की लिस्ट भी प्राप्त कर सकेंगे। पिछले साल प्रियंका, दिवांगी शर्मा, आदित्य, अंशुल ठाकुर एवं सिया ठाकुर ने टॉप-5 रैंक प्राप्त की थी।

HP Board 10th result 2023: ऐसे प्राप्त कर सकेंगे रिजल्ट

हिमाचल प्रदेश 10वीं रिजल्ट प्राप्त करने के लिए स्टूडेंट्स को पहले ऑफिशियल वेबसाइट hpbose.org पर जाना होगा। ऑफिशियल वेबसाइट पर रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद 10th क्लास के रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करना होगा। अब आपको रोल नंबर भरकर दी गयी सर्च बटन पर क्लिक करना होगा। अब आपका परिणाम एक नए पेज पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे डाउनलोड करके प्रिंटआउट भी निकाल सकते हैं।

यह भी पढ़ें- LIVE HPBOSE 10th Result 2023: आज 2:30 बजे घोषित होगा एचपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट, hpbose.org चेक कर सकेंगे नतीजे

यह भी पढ़ें- HPBOSE 10th Result 2023: आज दोपहर 2:30 बजे आएगा एचपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट, hpbose.org पर होगा जारी